{"_id":"5cca19edbdec22075f5772a5","slug":"131556748781-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप के प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप के प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी पर लगाया चुनाव में धनबल के इस्तेमाल का आरोप
आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मिलकर की जांच की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर धनबल के इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। साथ ही आयोग से जांच की मांग करते हुए नामांकन रद्द करने की मांग की है। बुधवार को चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद सांसद संजय सिंह ने कहा कि कि आप ने चुनाव आयोग में वाराणसी से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की तरफ से चुनाव में तय सीमा से ज्यादा खर्च और धर्म के दुरुपयोग की शिकायत दर्ज कराई है। संजय सिंह का आरोप है कि नामांकन के दौरान निकाले गए जुलूस में ही 1.27 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। वहीं, सरकारी मशीनरी का भी इस्तेमाल हुआ है। ऐसे हालात में चुनाव आयोग को जांच कर नामांकन रद्द करना चाहिए। आयोग से मिलने पहुंचे पार्टी प्रतिनिधिमंडल में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद एनडी गुप्ता, विधायक सोमनाथ भारती भी मौजूद थे।
केजरीवाल का ट्वीट
इतिहास में ऐसे कम मौके होंगे जब उस देश का जवान अपने प्रधानमंत्री को चुनौती देने को मजबूर हो। पर इतिहास में यह पहला मौका है कि एक प्रधानमंत्री एक जवान से इस कदर डर जाए कि उसका मुकाबला करने की बजाए तकनीकी गलतियां निकाल कर नामांकन रद्द करा दे। मोदी जी, आप तो बहुत कमजोर निकले। देश का जवान जीत गया।- अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री