फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   12 medal to Delhi Police

दिल्ली पुलिस को मिले बारह शौर्य पदक

Sun, 26 Jan 2020 02:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
12 medal to Delhi Police
गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली पुलिस के बारह अधिकारियों व जवानों को शौर्य पदक से सम्मानित किया गया है। शौर्य पदक के अलावा दो अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए और 17 को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक देेने की घोषणा की गई है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार, एसआई यशपाल और एएसआई गुलाब को वर्ष 2018 में श्रीनगर में तीन आतंकियों को गिरफ्तार करने के लिए शौर्य पदक से सम्मानित किया गया है। इस दौरान आतंकियों ने तीनों पुलिसकर्मी पर हैंड ग्रेनेड से हमला करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक जिन बारह पुलिसकर्मियों को शौर्य पदक से सम्मानित किया गया है, उसमें पुलिस उपायुक्त ओमवीर सिंह, प्रमोद कुमार कुशवाहा, सहायक पुलिस आयुक्त हेमंत तिवारी, इंस्पेक्टर मनीष जोशी, पूरनचंद यादव, संजीव कुमार यादव, उमेश बर्थवाल, सुनील कुमार, अमूल त्यागी, एसआई यशपाल सिंह, मुकेश सिंह और एएसआई गुलाब सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सुरक्षा ईकाई हिबू तमांग व सब इंस्पेक्टर चित्रा को सम्मानित किया गया है। हिबू तमांग ने अरुणाचल प्रदेश में डीएसपी के पद पर रहते पहली बार स्टेट कमांडो यूनिट की स्थापना की और कई ऑपरेशन का नेतृत्व किया। उन्हें 2013 में भारत के राष्ट्रपति से मेधावी सेवा के लिए भारतीय पुलिस पदक के अलावा अन्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। सब इंस्पेक्टर चित्रा 1986 में बतौर हवलदार दिल्ली पुलिस में शामिल हुई और वह अनुशासित, ईमानदार, समयनिष्ठ और मेहनती अधिकारी है। सराहनीय सेवा के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मोहम्मद अली, कुमार ज्ञानेश, सहायक पुलिस आयुक्त राम मेहर सिंह, राम कुमार राठी, मुकेश त्यागी, दिनेश केशव, निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, उमा शंकर तिवारी, उप निरीक्षक प्रवीण कुमार, भीम सिंह, सहायक उपनिरीक्षक हरीश कुमार, नरेंद्र पाल सिंह, हवलदार जयवीर सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईएसएफ के अधिकारी व कर्मी राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के अधिकारियों व कर्मियों को विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति का पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। संजय प्रकाश उप निरीक्षक एनसीआर सेक्टर मुख्यालय नई दिल्ली, हरीश सिंह करम्याल सहायक कमांडेंट बल मुख्यालय और राजेंद्र बाबू सहायक उप निरीक्षक एमपीआरटीसी बेहरोड़ को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है जबकि सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से वरिष्ठ कमांडेंट विष्णु स्वरूप, कमांडेंट हेमंत कुमार ब्रह्मा, सहायक कमांडेंट मोहम्मद अब्दुस सलाम, सुभ्रांशु भूषण मिश्रा, शिवनाथ बासुमत्री, धर्म देवराम, निरीक्षक जी जे रोसम्मा, जयंत दत्ता, मुरलीधर प्रसाद, स्वरूप चंद्र विश्वास, उप निरीक्षक प्रह्लाद सिंह, जसबीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक एस मुरगन, हरदयाल सिंह, मुनेंद्र दत्त, संसार चंद, हमीद खान, सुरेश कुमार, धर्मवीर सिंह, सत्यभान वर्मा, रमेश कुमार ओझा, आरक्षक पी के दास, के ए राजू, पूरन चंद्र तिवारी को सम्मानित किया गया है। वहीं विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का अग्नि सेवा पदक सहायक उप निरीक्षक रशपाल दास, दरम्यान सिंह और ए नारायणन को सम्मानित किया गया है। सराहनीय सेवाओं के लिए अग्नि सेवा पदक से सहायक उप निरीक्षक दामोदर जयंत ठाकुर और प्रधान आरक्षक महेंद्र कुमार शर्मा को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed