फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   नई दिल्ली में आरएमएल के नीचे बनेगा टनल, मरीजों को होगी आसानी

नई दिल्ली में आरएमएल के नीचे बनेगा टनल, मरीजों को होगी आसानी

Wed, 26 Dec 2018 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली में आरएमएल के नीचे बनेगा टनल, मरीजों को होगी आसानी
आरएमएल और सेंटर फॉर एक्सीलेंस
विज्ञापन

इन मेंटल हेल्थ को जोड़ेगी टनल
- आरएमएल के नीचे बनेगी टनल, मरीजों को होगी आसानी
- सड़क के दूसरी ओर है सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन मेंटल हेल्थ
- डॉक्टर, मरीज और तीमारदारों को जान जोखिम में डाल करनी पड़ती है सड़क पार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के नीचे जल्द ही एक टनल (सुरंग) बनने जा रही है। अस्पताल की पुनर्विकास योजना के तहत कई नए कार्य किए जा रहे हैं, जो आने वाले समय में मरीजों और तीमारदारों के लिए काफी सहायक साबित होंगे। इस योजना में बनने वाली टनल आरएमएल और सड़क के उस पार स्थित सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन मेंटल हेल्थ को जोड़ेगी।
सेंटर फॉर एक्सीलेंस, आरएमएल अस्पताल से सड़क के दूसरी तरफ गोल चक्कर के पास है, जहां से रोजाना भारी ट्रैफिक गुजरता है। अस्पताल से सेंटर फॉर एक्सीलेंस जाने के लिए डॉक्टरों, मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी खतरा उठाना पड़ता है। इसे देखते हुए दोनों जगहों को जोड़ने वाली टनल बनाने का प्रस्ताव रखा गया है।
विज्ञापन

आरएमएल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके तिवारी का कहना है कि सुविधा के लिए ही पुनर्विकास योजना बनाई गई है, इसमें सुरंग भी प्रमुख है। चूंकि, यह सेंट्रल दिल्ली है और यहां गाड़ियों की काफी आवाजाही रहती है, इसलिए अस्पताल से सेंटर फॉर एक्सीलेंस जाना मुश्किल हो जाता है। लोगों को ट्रैफिक रुकने का इंतजार करना पड़ता है। इसके साथ ही सेंटर फॉर एक्सीलेंस में भी ऊपरी तल के निर्माण का प्रस्ताव है, लेकिन उसे मंजूरी मिलना थोड़ा मुश्किल है। रिज और सेंटर एरिया होने के चलते यहां मंजूरी मिलना आसान नहीं है। फिर भी मंजूरी के लिए कोशिश की जा रही है, ताकि मरीजों को अधिक सुविधा मिल सके। टनल का काम अगले वर्ष शुरू होगा, ताकि जो अभी काम अस्पताल में चल रहा है, पहले वो पूरा हो सके। उसके बाद ही दूसरे काम की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed