फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   103 vehicles are stolen every day in delhi 25 incidents of snatching

क्राइम डायरी: दिल्ली में हर रोज चोरी होते हैं 103 वाहन, झपटमारी की 25 वारदातें

Sat, 13 Nov 2021 12:33 AM IST
Vikas Kumar पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 13 Nov 2021 12:33 AM IST
सार

दिल्ली में गंभीर अपराधिक मामलों में भी मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। वहीं दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना राजधानी में अपराध को काबू करने के लिए काफी मजबूत कदम उठा रहे हैं।

विज्ञापन
103 vehicles are stolen every day in delhi 25 incidents of snatching
पकड़े गए चोरी के वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ये भले ही सुनने में अटपटा लगे, मगर ये हकीकत है। दिल्ली में हर रोज 103 से ज्यादा वाहन चोरी होती हैं। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष नौ वाहन ज्यादा चोरी हो रहे हैं। पिछले वर्ष के शुरूआती दस महीने के मुकाबले इस वर्ष के शुरूआती दस महीने में वाहन चोरी व झपटमारी समेत ज्यादा वारदातों का ग्राफ बढ़ा है। गंभीर अपराधिक मामलों में भी मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। हालांकि दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना दिल्ली में अपराध को काबू करने के लिए आए दिन नए-नए कदम उठा रहे हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष एक जनवरी से 31 अक्तूबर तक दिल्ली से 31,374 वाहन चोरी हुए हैं। इस हिसाब से हर रोज करीब 103 से ज्यादा वाहन चोरी हो रहे हैं। पिछले वर्ष एक जनवरी से लेकर 31अक्तूबर तक कुल 28,732 वाहन चोरी हुए थे। पिछले वर्ष के वाहन चोरी के आंकड़ों को देखे तो पिछले वर्ष हर रोज करीब 94 वाहन चोरी हो रहे थे। इसी तरह दिल्ली में झपटमारी की वारदातों में भी काफी बढ़ोत्तरी हुई है। इस वर्ष शुरूआती दस महीनों में झपटमारी की 7,504 वारदातों हुई है। इस हिसाब से देखे तो दिल्ली में झपटमारी की हर रोज करीब 25 वारदात हो रही है। पिछले वर्ष झपटमारी की 6,318 वारदात हुई थीं और हर रोज झटमारी की करीब 21 वारदात हो रही थी। 
विज्ञापन


गंभीर अपराधिक वारदातों में भी मामूली बढ़ोत्तीर हुई है। पिछले वर्ष शुरूआती दस महीने में 4,614 गंभीर अपराधिक वारदातें हुई थी वहीं इस वर्ष 31 अक्तूबर तक 4,666 वारदात हो चुकी हैं। डकैती की वारदातो में भी बेहताश बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले वर्ष के शुरूआती दस महीने में जहां 8 वारदात हुर्ह थी वहीं इस वर्ष अभी तक डकैती की 20 वारदात हो चुकी हैं। दिल्ली में कुल आईपीसी की वारदातों में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले वर्ष जहां 2,06,978 वारदात हुई थी वहीं इस वर्ष आईपीसी की कुल 2,41,550 वारदातों हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस आयुक्त उठा रहे हैं कदम 
दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना राजधानी में अपराध को काबू करने के लिए काफी मजबूत कदम उठा रहे हैं। वह स्ट्रीट क्राइम को रोकने पर जोर दे रहे है। उन्होंनें पीसीआर वैन को थाने में मर्ज कर दिया। थानों को दो भागों में बांटकर लॉ एंड ऑर्डर व जांच विंग बनाई है। जिले में एक डीसीपी को रात में रूकने के आदेश दिए गए हैं। इलाके में सीनियर अफसरों की उपस्थिति बढ़ाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed