{"_id":"63056a9fcea2fe0dc45654ce","slug":"100-more-electric-buses-will-run-on-the-roads-of-delhi-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Electric Buses : आज से दिल्ली की सड़कों पर दौड़ेंगी 100 और इलेक्ट्रिक बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Electric Buses : आज से दिल्ली की सड़कों पर दौड़ेंगी 100 और इलेक्ट्रिक बसें
Wed, 24 Aug 2022 05:32 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 24 Aug 2022 05:32 AM IST
सार
दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि 100 लो फ्लोर एसी इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतारी जाएंगी। इससे कई रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को काफी राहत होगी।
विज्ञापन
Tata Ultra 9/9m AC Electric Bus
- फोटो : Tata Motors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यात्रियों की सहूलियत और बसों की कमी दूर करने के लिए बुधवार को एक बार फिर दिल्ली की सड़कों पर 100 इलेक्ट्रिक बसें उतारी जाएंगी। इससे ना तो प्रदूषण होगा और ना ही लोगों को सफर के लिए लंबा इंतजार करना होगा। पैनिक बटन, सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस, महिलाओं के लिए अलग सीट और दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधाओं से युक्त बसें राजघाट डिपो से अलग अलग मार्गों पर रवाना होंगी।
विज्ञापन
दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि 100 लो फ्लोर एसी इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतारी जाएंगी। इससे कई रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को काफी राहत होगी। इससे पहले दिल्ली में 150 ई बसें यात्रियों को सेवाएं मुहैया कर रही हैं। 100 और नई बसों के दिल्ली के परिवहन बेड़े में शामिल होने से इनकी संख्या बढ़कर करीब 250 हो जाएगी।
विज्ञापन
बसों के लिए डिपो में चार्जिंग सुविधाएं तैयार कर ली गई हैं ताकि बसों का परिचालन शुरू होने पर चार्जिंग में किसी तरह की दिक्कत ना आए। इससे पहले दिल्ली के दो डिपो से इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन हो रहा है। नई बसें राजघाट डिपो से अलग अलग रूट पर जाएंगी।
विज्ञापन