फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   100% machinery installed to improve the condition of flood affected people

Delhi News: बाढ़ प्रभावित लोगों की स्थिति सुधारने के लिए सौ फीसदी मशीनरी लगाई

Mon, 17 Jul 2023 09:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 09:31 PM IST
विज्ञापन
100% machinery installed to improve the condition of flood affected people
मच्छरजनित बीमारियों के प्रति जागरूक करने के लिए 700 स्टिकर व 37 बैनर लगाए
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
बाढ़ प्रभावित शिविरों में लोगों की स्थिति सुधारने के लिए एमसीडी ने सौ फीसदी कार्यबल व मशीनरी लगाई हुई हैं। हकीकत नगर, धीरपुर मुख्य पीडब्ल्यूडी सड़क, मलका गंज दिल्ली विश्वविद्यालय, प्रियदर्शिनी कॉलोनी, निगमबोध घाट, बेला रोड, मजनू का टीला से शांति वन तक की सड़क, मूलचंद बस्ती, पुश्ता रोड मदनपुर खादर, हाफिज नगर, भैरो मंदिर मार्ग, अन्ना नगर, जैतपुर में पंप, सुपर सकर मशीन लगाकर पानी निकाल दिया है और गाद साफ कर रहे हैं।


सिविल लाइंस क्षेत्र में बाढ़ राहत कार्य में रुकावट बन रहे अतिक्रमण को भी हटाया गया। जहांगीरपुरी मुख्य मार्ग को साफ किया गया। निगम ने ड्रेन संख्या 12ए, 12ए2, जेड ब्लॉक नाला ओखला फेज-2 नालों से मलबा हटाया। तैमूर नगर नाले से कचरा उठाया गया। बाढ़ राहत शिविरों में 160 क्लोरीन की बोतलें बांटी, मच्छरजनित बीमारियों से जागरूक करने के लिए 700 स्टिकर व 37 बैनर लगाए। जनस्वास्थ्य विभाग ने 576 मरीज देखे, 425 को स्वास्थ्य परामर्श दिया और 260 ओआरएस पैकेट बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed