{"_id":"630014931fbef37db66e1d0f","slug":"10-lakh-looted-by-shooting-a-collection-agent","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: कलेक्शन एजेंट को गोली मारकर दस लाख लूटे, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: कलेक्शन एजेंट को गोली मारकर दस लाख लूटे, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
Sat, 20 Aug 2022 04:24 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 20 Aug 2022 04:24 AM IST
सार
मृतक की शिनाख्त चांद नगर निवासी गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। वह कुंडली स्थित स्क्रैप कंपनी में कलेक्शन एजेंट था।बुधवार दोपहर एक बजे सड़क पर घायल अवस्था में गुरमीत के मिलने के बाद पुलिस ने उसे राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती करवाया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
विस्तार
नरेला में बुधवार को स्क्रैप कंपनी के कलेक्शन एजेंट को गोली मारकर दस लाख रुपये लूट लिए गए। सड़क पर घायल अवस्था में देखकर पीड़ित को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार तड़के उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस इसे सड़क हादसा मान रही थी, परिवार का कहना है कि डॉक्टर ने सिर में गोली लगने की बात कही है। पुलिस छानबीन कर रही है। मृतक की शिनाख्त चांद नगर निवासी गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। वह कुंडली स्थित स्क्रैप कंपनी में कलेक्शन एजेंट था। बुधवार दोपहर एक बजे सड़क पर घायल अवस्था में गुरमीत के मिलने के बाद पुलिस ने उसे राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती करवाया था।
विज्ञापन
वह बयान देने की स्थिति में नहीं था। परिवार वाले घटना की जानकारी मिलने पर गुरमीत को निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि सिर में गोली मारी गई है। मृतक के साले जसप्रीत ने बताया कि गुरमीत रोज सुभाष नगर से कुंडली जाता था। बुधवार दोपहर वह दस लाख का कलेक्शन करने के बाद कंपनी में जा रहा था।
विज्ञापन