फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   1.35 crore houses to be built in Delhi

केंद्र की तीन स्कीमों के तहत दिल्ली में 1.35 करोड़ घरों का होगा निर्माण

Tue, 06 Apr 2021 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
1.35 crore houses to be built in Delhi
नई दिल्ली। केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री हरदीप एस. पुरी ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली के नागरिकों को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और क्वालिटी ऑफ लाइफ देना सरकार की प्राथमिकता है। केंद्र सरकार ने दिल्ली में बड़े स्केल पर इंफ्रास्ट्रक्चर की योजना बनाई है। सरकार ने तीन योजनाएं बनाई थीं, जिनपर तेजी से काम हो रहा है। जल्द ही दिल्ली में 1.35 करोड़ घरों का निर्माण हो जाएगा। इंफ्रास्ट्रक्चर की गति को बढ़ाने के लिए डीडीए गंभीरता से काम कर रहा है। हरदीप एस. पुरी ने नरेला-बवाना फ्लाईओवर कम आरओबी के उद्घाटन के मौके पर यह बातें कहीं।
विज्ञापन

हरदीप एस. पुरी ने बताया कि 1947 में दिल्ली की आबादी केवल 8 लाख थी। 1951 में देश की पहली जनगणना हुई तो दिल्ली की आबादी 21 लाख हो चुकी थी। इतने कम समय में दिल्ली की आबादी बढ़ने का कारण बॉर्डर पार से आने वाले प्रवासियों की संख्या थी। 2011 की जनगणना में दिल्ली की आबादी 1.68 करोड़ थी। 2021 की जनगणना के आंकड़े अभी नहीं आए हैं, लेकिन अनुमान है कि दिल्ली की आबादी 2 करोड़ से ऊपर होगी। दिल्ली की इतनी बड़ी आबादी के लिए केंद्र सरकार ने तीन योजनाओं पर पहले से ही काम शुरू किया है।
विज्ञापन

तीन योजनाओं से दिल्ली को होने वाला लाभ
- पीएम-उदय स्कीम के तहत दिल्ली की 1731 अनाधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत किया गया है।
- इस स्कीम के तहत दिल्ली के लगभग 50 लाख लोगों को लाभ मिलेगा।
- जहां झुग्गी वहां मकान योजना के तहत दिल्ली में 10 लाख घरों का निर्माण किया जा रहा है।
- सरकार का दावा है कि लैंड पूलिंग योजना के तहत 75 लाख लोगों अपना नया आशियाना मिलेगा।
- इन तीनों योजनाओं के तहत दिल्ली में 1.35 करोड़ घरों का निर्माण होगा।
- इसे तेेजी के साथ लागू कराने की जिम्मेदारी डीडीए की है, डीडीए लगातार प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed