फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Zones 10, 11 and 13 made it to the finals of the volleyball tournament

Delhi NCR News: वॉलीबॉल टूर्नामेंट में जोन-10, 11 और 13 ने फाइनल में बनाई जगह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। पीतमपुरा स्थित वॉलीबॉल कॉम्प्लेक्स में दिल्ली स्टेट टूर्नामेंट ऑफ वॉलीबॉल का आगाज उत्साह और जोश के साथ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर सहायक निदेशक खेल एवं ओलंपिक पदक विजेता रवि दहिया और एसओ स्पोर्ट्स संतोष कुमार बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान इनचार्ज अजवंत द्राल और विजय तोमर ने अतिथियों का स्वागत किया।


प्रतियोगिता में दिल्ली के विभिन्न जोन की टीमों ने हिस्सा लिया और खिलाड़ियों ने कोर्ट पर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। शुरुआती मुकाबलों में टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। पुरुष वर्ग में जोन-10, जोन-11 और जोन-13 ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए फाइनल चरण में अपनी जगह पक्की की। खिलाड़ियों ने बेहतरीन सर्विस, स्मैश और डिफेंस के दम पर मुकाबलों में अपना दबदबा बनाया।
विज्ञापन




वहीं, महिला वर्ग में जोन-15, जोन-17 और जोन-7 की टीमों ने फाइनल में प्रवेश किया। महिला खिलाड़ियों ने भी पूरे आत्मविश्वास के साथ मुकाबले खेले और कई मैचों में रोमांचक प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के अगले चरण में सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का फाइनल अगले सप्ताह आयोजित किया जाएगा, जिसमें पुरुष और महिला वर्ग के विजेता का फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed