फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Zone 10 girls and boys emerge as champions in handball

Delhi NCR News: हैंडबॉल में जोन-10 की लड़कियां, जोन-5 के लड़के चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
-राधा ने फाइनल में दागे नौ गोल, कुणाल के 11 गोल भी जोन-11 को नहीं दिला सके जीत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली राज्य स्कूल खेल 2026-27 की अंडर-19 हैंडबॉल प्रतियोगिता में जोन-10 की लड़कियों और जोन-5 के लड़कों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। पितमपुरा के एफयू ब्लॉक स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया।


लड़कियों के फाइनल में जोन-10 ने जोन-11 को 21-19 से हराकर खिताब अपने नाम किया। जोन-10 की राधा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ गोल दागे और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में जोन-17 की टीम तीसरे स्थान पर रही। लड़कियों की स्पर्धा में कुल 21 टीमों ने हिस्सा लिया। वहीं, लड़कों के फाइनल में जोन-5 ने जोन-11 को 27-24 से शिकस्त देकर चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा किया। जोन-11 के कुणाल ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 11 गोल किए, लेकिन उनका प्रदर्शन टीम को जीत नहीं दिला सका। जोन-11 को उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा, जबकि जोन-22 ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में डीडीई स्पोर्ट्स एस. सुनील, सेक्शन ऑफिसर संतोष कुमार दास, भारतीय हैंडबॉल टीम के कोच शिवाजी सिंधु, हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ दिल्ली के सचिव योगेश मेहता, सर्वोदय विद्यालय एफयू ब्लॉक के प्रधानाचार्य अनिल प्रकाश यादव और जूनियर इंडिया कोच नरेंद्र मान मौजूद रहे। प्रतियोगिता का आयोजन टूर्नामेंट प्रभारी प्रतीक माथुर की देखरेख में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed