{"_id":"62d86348cea2fe0dc4563f0b","slug":"zindagi-utsav-organized-by-indian-heritage-and-healthcare-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: इंडियन हेरिटेज एंड हेल्थकेयर सेंटर का जिंदगी उत्सव, कोरोना योद्धाओं को मिला मदर टेरेसा पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: इंडियन हेरिटेज एंड हेल्थकेयर सेंटर का जिंदगी उत्सव, कोरोना योद्धाओं को मिला मदर टेरेसा पुरस्कार
Thu, 21 Jul 2022 01:49 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 21 Jul 2022 01:49 AM IST
सार
इंडियन हेरिटेज एंड हेल्थकेयर सेंटर की ओर से जिंदगी उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कोरोना योद्धाओं को मदर टेरेसा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कोरोना योद्धाओं को मदर टेरेसा पुरस्कार से किया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंडियन हेरिटेज एंड हेल्थकेयर सेंटर ने इंडिया हैबीटेट सेंटर में जिंदगी उत्सव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में कोरोना काल में अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर काम करने वाले डॉ. एसएम काजिम, डॉ. गुलाम अजहर व डॉ. अफसर रिजवी सहित छह कोरोना योद्धाओं को मदर टेरेसा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप इन्हें एक-एक पौधा भेंट किया गया।
विज्ञापन
राष्ट्रपति के पूर्व चिकित्सक पद्मश्री डॉ. मोसिन वली, परिष्ठ कॉर्डियोलॉजिस्ट पद्मभूषण डॉ. खलीलुल्लाह, कमाल अमरोही, फर्रुख नाज, जमाल वाजिद और डॉ. एचएच बेबाक जैसी अन्य महत्वपूर्ण सख्सियतें कार्यक्रम में मौजूद थीं।
विज्ञापन
कलाकार किरण सोनी गुप्ता ने एक पौधरोपण प्रदर्शनी का आयोजन किया। कवियत्री-गायिका मीनू बख्शी ने अपने गायन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। इसके बाद डॉ. एसएच बेबाक ने एक पुस्तक का विमोचन किया। डॉ. मोसिन वली ने कहा कि जीवित रहने के लिए सबको वातावरण को स्वच्छ रखना होगा, इसके लिए पौधरोपण बहुत जरूरी कदम है। उन्होंने सबसे पौधे लगाने की अपील की।
विज्ञापन