फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Zafar Ali arrested from Bangladesh border got parole during Corona

Delhi: बांग्लादेश बॉर्डर से गिरफ्तार जफर अली, कोरोना के दौरान मिली थी पैरोल, 2010 में 15 साल की हुई थी सजा

Mon, 03 Apr 2023 02:50 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 03 Apr 2023 02:50 AM IST
सार

पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए कूच बिहार पहुंची थी। इस बात की भनक लगते ही वह भारत-बांग्लादेश सीमा की ओर भाग गया। 

विज्ञापन
Zafar Ali arrested from Bangladesh border got parole during Corona
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कोरोना महामारी के दौरान पैरोल पर जेल से निकलकर भागने की कोशिश कर रहे मुजरिम पश्चिम बंगाल के कूच बिहार निवासी जफर अली (45) को बांग्लादेश के बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। वह पैरोल की अवधि खत्म होने के बाद से फरार चल रहा था। मुजरिम को मादक द्रव्य अधिनियम के मामले में 15 साल की सजा हुई थी।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा ने साल 2010 में जफर अली और उसके साथियों को बुराड़ी दिल्ली से 142 किलो चरस के साथ पकड़ा था। साल 2020 में जफर अली को कोरोना महामारी के दौरान आपातकालीन पैरोल दी गई। बाद में पैरोल अवधि बढ़ाई गई। हालांकि पेरोल की अवधि खत्म होने के बाद जफर आत्मसमर्पण करने नहीं आया और फरार हो गया। 

विज्ञापन

 

पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए कूच बिहार पहुंची थी। इस बात की भनक लगते ही वह भारत-बांग्लादेश सीमा की ओर भाग गया। यहां पुलिस ने उसका पीछा करते हुए उसे सीमा से 500 मीटर पहले ही दिनहाटा स्थान से गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed