फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yuva Chetna Sanstha organized birth anniversary celebration of Swami Karpatri Ji Maharaj

Delhi: युवा चेतना संस्था ने स्वामी करपात्री जी महाराज के जयंती समारोह का किया आयोजन, विशिष्टजनों ने रखे विचार

Sun, 27 Jul 2025 06:32 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 27 Jul 2025 06:32 PM IST
सार

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि स्वामी करपात्री जी महाराज सनातन धर्म के सूर्य थे, उन्होंने आजीवन देश और समाज के निर्माण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रयास किया। स्वामी करपात्री जी को हम सब मां भारती के सच्चे सपूत के रूप में याद रखेंगे।

विज्ञापन
Yuva Chetna Sanstha organized birth anniversary celebration of Swami Karpatri Ji Maharaj
कार्यक्रम में शामिल विशिष्टजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के सभागार में युवा चेतना के तत्वावधान में धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज के जयंती समारोह का आयोजन हुआ। जयंती समारोह का उद्घाटन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे, पूर्व सीजेआई न्यायमूर्ति रंजन गोगोई, पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, सांसद नीरज शेखर, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह, दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. संजय मयुख सहित अन्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

विज्ञापन


स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि स्वामी करपात्री जी महाराज सनातन धर्म के सूर्य थे, उन्होंने आजीवन देश और समाज के निर्माण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रयास किया। स्वामी करपात्री जी को हम सब मां भारती के सच्चे सपूत के रूप में याद रखेंगे। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का आभार है कि उन्होंने स्वामी करपात्री जी के स्मृति में टिकट जारी किया।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि स्वामी करपात्री जी महाराज ने भारतीय संस्कृति और सभ्यता के संवर्द्धन के लिए अद्भुत प्रयास किया। पूर्व सीजेआई न्यायमूर्ति रंजन गोगोई ने स्वामी करपात्री जी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि स्वामी करपात्री जी महाराज महामानव थे, उन्होंने भारत माता के वैभव को बढ़ाने के लिए बहुत काम किया। मंत्री करंदलाजे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सनातन धर्म का विरोध किया जो देश जानता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि स्वामी करपात्री जी महाराज हमारी संस्कृति के संवाहक थे। अब वक्त आ गया जब देश में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगे। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि देश में राम राज्य स्थापित हो चुका है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने सनातन धर्म और स्वामी करपात्री जी को दबाने का बहुत प्रयास किया पर वह सफल नहीं हुए। हम प्रत्येक गांव में जाकर युवा वर्ग को कांग्रेस की देश विरोधी नीतियों से अवगत कराएंगे। इस अवसर पर रणजीत चौधरी, प्रभा पासवान, उमेश राय, डा. विनोद डोगरा, रविंद्र पासवान आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed