फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youths attack on people who returning from party at Ecotech one in Greater Noida

दशहत के तीन घंटे: हथियारबंद युवकों ने चार कारों में की तोड़फोड़, वाहनों में दो महिलाओं सहित 12 लोग थे सवार

Sat, 30 Jul 2022 11:30 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 30 Jul 2022 11:30 PM IST
सार

ईकोटेक-एक थाना क्षेत्र में मोतीपुर मडै़या गांव के एक फार्महाउस में जन्मदिन की पार्टी मनाकर निकले लोगों पर हथियारबंद युवकों ने हमला कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। पीड़ितों ने मामले की जानकारी 112 पुलिस को दी, आरोप है कि पुलिस करीब तीन घंटे बाद पहुंची।

विज्ञापन
Youths attack on people who returning from party at Ecotech one in Greater Noida
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा में ईकोटेक-एक थाना क्षेत्र में मोतीपुर मडै़या गांव के एक फार्महाउस में जन्मदिन की पार्टी मनाकर गुरुग्राम के लिए निकले परिवार पर शनिवार तड़के हथियारबंद युवकों ने हमला कर दिया। इसमें गुरुग्राम निवासी अनंत शुक्ला के परिवार की चार कारों को घेरकर तोड़फोड़ की गई। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। पीड़ित किसी तरह पांच किमी दूर यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर पहुंचे और यूपी-112 पर कॉल कर सूचना दी। लेकिन पुलिस तीन घंटे बाद पहुंची, तब तक दो महिलाओं समेत 12 लोगों का परिवार दहशत में रहा। क्षतिग्रस्त कारों के वीडियो ट्वीट कर भी पुलिस से शिकायत की गई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर मारपीट, तोड़फोड़ आदि धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
अनंत ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनके भाई नोएडा में रहते हैं। शुक्रवार रात रात भाई का जन्मदिन मनाने के लिए परिवार के साथ मोतीपुर मडै़या गांव पहुंचे थे। उन्होंने पार्टी के लिए फार्महाउस ऑनलाइन बुक कराया था। तड़के लगभग साढ़े चार बजे जैसे ही वह फार्म हाउस से कारों में सवार होकर निकले तो उन्हें हथियार व डंडे लिए युवकों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद कारों में तोड़फोड़ और मारपीट की गई। पीड़ितों ने किसी तरह जान बचाने के लिए वहां से कारें दौड़ा दीं। इधर, जिस फार्म हाउस में ये घटना हुई वह घरबरा गांव के पीछे है। पुलिस को जांच में पता चला है कि जन्मदिन पार्टी में रात लगभग 11:30 बजे एक व्यक्ति घुसा था जिसकी पिटाई कर भगाया गया था। आशंका जताई जा रही है कि इसी व्यक्ति ने साथियों को बुलाकर हमला कराया है।

विज्ञापन

तीन घंटे देरी से पहुंची प्रदेश में अव्वल रहने वाली पुलिस
मामले का खुलासा शरद चौरासिया नाम के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट से हुआ है। ट्विटर पर तोड़े गए वाहनों के विडियो शेयर कर आरोप लगाया गया है कि यूपी-112 पर कॉल व व्हाट्सएप पर संपर्क करने के बावजूद पुलिस तीन घंटे देरी से पहुंची। हालांकि, वीडियो में दो घंटे बाद पुलिस के पहुंचने की बात कही गई है। घटनास्थल से काफी दूर जाने के बाद पीड़ितों के पास एक पीसीआर आई, लेकिन वह दूसरे थाने की थी। पुलिसकर्मियों ने ईकोटेक-1 थाना पुलिस को दी जानकारी तो जांच शुरू हुई।

विज्ञापन

थाना पुलिस को सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी गई थी। यूपी-112 पर कॉल करने के बाद मौके पर पहुंचने में देरी क्यों हुई इसकी जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।  -डॉ. मीनाक्षी कात्यायन, डीसीपी, ग्रेनो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed