{"_id":"67e698238a04dcf1450c5a01","slug":"youth-was-cheated-of-rs-7-76-lakh-on-pretext-of-giving-him-a-job-in-bulandshahr-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा: खुफिया विभाग का नाम लेकर बीना-पुष्पेंद्र ने युवक से ठगे 7.76 लाख, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी का झांसा: खुफिया विभाग का नाम लेकर बीना-पुष्पेंद्र ने युवक से ठगे 7.76 लाख, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
Fri, 28 Mar 2025 06:08 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, डिबाई (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, डिबाई (बुलंदशहर)
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 28 Mar 2025 06:08 PM IST
सार
बुलंदशहर जिले में एक युवक से नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी की गई। पीड़ित युवक ने आरोपी के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डिबाई थाना क्षेत्र अंतर्गत में केंद्रीय विद्यालय में नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक से पौने आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
डिबाई थाना क्षेत्र के गांव सबलपुर निवासी तालेवर सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर बताया है कि उनकी बहन सपना ने बीएड किया हुआ है। कोचिंग के दौरान उसकी मुलाकात गांव दौलतपुर खुर्द निवासी बीना से हुई थी। दोनों में दोस्ती हुई तो बीना ने बताया कि उनका एक परिचित खुफिया विभाग में कार्यरत है। केंद्रीय विद्यालय में आने वाली भर्ती के दौरान वह उनकी नौकरी लगवा देगा। इसके लिए आरोपी ने 12 लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन
इसके बाद वर्ष 2023 में नौकरी निकलने की बात कहते हुए आरोपी ने धनराशि की मांग की। सात से 16 अगस्त 2023 के बीच आरोपी के बताए नंबर पर यूपीआई के माध्यम से 7.26 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। इसके साथ ही 50 हजार रुपये आरोपी बीना को नकद दिए थे। इसके बाद मार्च 2024 में दिल्ली से एक पत्र आया था। इस पत्र के आधार पर केंद्रीय विद्यालय भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जांच की तो पूरी प्रक्रिया के फर्जी होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
इस पर उन्होंने पुष्पेंद्र नामक युवक से संपर्क किया। पुष्पेंद्र ने कहा कि वह नौकरी नहीं लगवा सके और न ही धनराशि वापस कर रहे हैं। साथ ही बार-बार रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने गांव दौलतपुर निवासी बीना, पुष्पेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।