{"_id":"6a3aaf101d7bc35df00df9af","slug":"youth-stabbed-to-death-while-returning-home-from-factory-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-142423-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: फैक्टरी से घर जा रहे युवक की चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: फैक्टरी से घर जा रहे युवक की चाकू से गोदकर हत्या
विज्ञापन
- बेगमपुर इलाके की घटना, पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बेगमपुर इलाके में सोमवार रात 59 साल के राजेश कुमार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वह फैक्टरी से काम करने के बाद साइकिल से घर लौट रहे थे। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक राजेश कुमार मां के साथ शाहबाद डेरी इलाके में रहते थे। वह प्रताप विहार स्थित एक फैक्टरी में काम करते थे। उनकी पत्नी का देहांत हो चुका है। वह सोमवार रात साइकिल से अपने घर जा रहे थे। पंसाली रोड पर बदमाश ने उनकी पीठ पर चाकू मारकर हत्या कर दी। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें खून से लथपथ हालत में देखकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पीसीआर कर्मियों ने उन्हें पास के अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि मृतक के पास से रुपये और मोबाइल फोन मिले हैं। पुलिस उनके परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।