फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth stabbed to death, three accused including two minors arrested

Delhi Crime: युवक की चाकू घोंपकर हत्या, दो नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार; मृतक की पहचान नहीं

Mon, 01 Jul 2024 11:55 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 01 Jul 2024 11:55 PM IST
सार

मृतक पर चाकू के कई वार किए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो नाबालिग समेत तीन आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी पहचान बहटा-हाजीपुर, गाजियाबाद निवासी गौरव (25) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Youth stabbed to death, three accused including two minors arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहदरा जिले के मानसरोवर पार्क इलाके में रविवार शाम एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। करीब 30-32 साल के युवक की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक पर चाकू के कई वार किए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो नाबालिग समेत तीन आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी पहचान बहटा-हाजीपुर, गाजियाबाद निवासी गौरव (25) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली है। मामले में कई अन्य आरोपियों की पुलिस को तलाश है। पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शराब की बोतल फेंके जाने पर आरोपियों का युवक से झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन


शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि मानसरोर पार्क थाना पुलिस को रविवार रात 8.20 और 8.25 बजे दो पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थीं। कॉलर ने बताया कि नत्थू कालोनी रेलवे लाइन फाटक के पास पार्किंग में एक युवक को चाकू से गोद दिया गया है। चार-पांच लड़के युवक को चाकू मारकर भागे हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल को जीटीबी अस्पताल भेजा गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर एरिया की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इसके आधार पर पुलिस को आरोपियों की बाइक का नंबर मिल गया। बाद में पुलिस ने तीनों आरोपियों को बहटा-हाजीपुर से दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि मरने वाले युवक ने कांच की बोतल सड़क पर फेंकी थी। उसका कांच एक लड़के को लगा था। इसी बात पर गौरव ने नाबालिगों व अपने साथी के साथ मिलकर युवक को चाकू से गोद दिया। इसके बाद फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed