फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth stabbed to death for protesting mobile robbery in Delhi s Bhati Mines

दिल दहला देगी घटना: मोबाइल लूटने के विरोध पर युवक को चाकू से गोदा, पहले गला रेता फिर किए 15 से ज्यादा वार

Mon, 23 Jan 2023 04:27 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 23 Jan 2023 04:27 AM IST
सार

युवक की मौत के बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर दोनों नाबालिगों को रविवार को हिरासत में लेकर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है। वहीं उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा है। 

विज्ञापन
Youth stabbed to death for protesting mobile robbery in Delhi s Bhati Mines
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के भाटी माइंस में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मोबाइल लूटने का विरोध करने पर 15 साल के दो नाबालिगों ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले युवक का गला रेता और फिर चाकू से 15 से ज्यादा वार कर दिए। 

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी चंदन चौधरी के अनुसार, कालू राम चौक, संजय कॉलोनी निवासी हर्ष (18) की हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर दोनों नाबालिगों को रविवार को हिरासत में लेकर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है। शनिवार दोपहर करीब 2:23 बजे राधाकृष्ण मंदिर के पास, टेलीफोन मोहल्ले में हर्ष का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के एम्स में भेजा है।

विज्ञापन
Trending Videos

हर्ष के गले, पीठ, हाथ व अन्य जगहों पर चाकू के घाव के निशान हैं। हत्या का मामला दर्जकर मैदान गढ़ी थाने की पुलिस टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। इसमें युवक के साथ आखिरी बार दो नाबालिग दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने मैदानगढ़ी निवासी दो नाबालिगों को पकड़ा तो उन्होंने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों की निशानदेही हर्ष का मोबाइल, सिम कार्ड व आरोपियों के खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने बताया कि हर्ष ताश खेल रहा था। जब वे उसका मोबाइल लूटने लग तो हर्ष के साथी फरार हो गए। हर्ष ने लूट का विरोध किया तो उन्होंने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

विज्ञापन

कूड़ा फेंकने के विवाद में छात्र पर रेजर से हमला
न्यू अशोक नगर इलाके में रविवार सुबह घर के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स ने 11वीं के छात्र पर रेजर से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल छात्र को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसे जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया।  घायल छात्र की पहचान नितेश (19) के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ दल्लूपुरा इलाके में रहता है। 
रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक को घायल अवस्था में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल पहुंची पुलिस को छात्र के भाई रूपेश ने बताया कि उसके पड़ोसी कृष्णा ने उसके भाई पर शेविंग रेजर से हमला किया है।

विज्ञापन

शकरपुर में पहले खाना लेने के विवाद में दो युवकों को चाकू मारे
शकरपुर में पहले खाना लेने के विवाद में हमलावरों ने दो युवकों पर चाकू से कई वार कर बुरी तरह घायल कर दिया। नौ वार करने से एक युवक की हालत गंभीर है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। 

विपिन ने पुलिस को बताया कि वह स्कूल ब्लॉक में रहकर पानी सप्लाई करता है। शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे दोस्त रवि उसके घर आया। दोनों ने घर में शराब पी। इस दौरान रवि के परिचित पिंटू का फोन आया और उसने दोनों को बीकानेर स्वीट्स के पास बुलाया। दोनों स्कूटी से बीकानेर स्वीट्स के पास पहुंचे। इसके बाद तीनों स्कूटी से शकरपुर स्थित ओम इटिंग प्वाइंट के पास पहुंचे। वहां पहले से तीन युवक मौजूद थे। सिगरेट पीने के दौरान रवि ने फोन से ओम इटिंग प्वाइंट वाले को खाने पैक करने के लिए कह दिया। कुछ देर तीनों खाना लेने के लिए वहां पहुंचे। इस दौरान दुकान पर पहले से मौजूद युवकों में से एक वहां पहुंचा और पहले खाना देने के लिए कहने लगा।

रवि ने कहा कि उसने पहले आर्डर दिया है। इस बात पर उसकी युवक से कहासुनी हो गई। युवक ने रवि को थप्पड़ मार दिया। उसके बाद दोनों में हाथापाई करने लगे। पिंटू और विपिन बीचबचाव करने वहां पहुंचे तो अन्य युवक भी मारपीट पर उतारू हो गए। विपिन स्कूटी की ओर जाने लगा, जबकि पिंटू वहां से निकल गया। इसी दौरान एक युवक ने विपिन को पकड़ लिया और उसके सीने पर चाकू से दो वार कर दिए। विपिन वहां से भागा और अपनी जान बचाई। कुछ देर बाद रवि ने विपिन को फोन कर बताया कि हमलावरों ने उस पर भी चाकू से वार किए हैंं। उसने उसे विकास मार्ग बस स्टैंड पर आने के लिए कहा। विपिन ने पत्नी को फोन कर घटना को लेकर जानकारी दी। विपिन पत्नी के साथ ऑटो से लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed