फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   youth shot dead in noida sector 12

नोएडा में हत्या: कैश लूट के बाद मनी एक्सचेंज कारोबारी को दिनदहाड़े मारी गोली, किराये पर था कमरा; आरोपी फरार

Wed, 11 Jun 2025 06:05 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Wed, 11 Jun 2025 06:05 PM IST
सार

पुलिस आशंका जता रही है कि यह घटना योजना बनाकर की गई है। इसी के लिए पहले बदमाशों ने फ्लैट किराए पर लिया और योजना के तहत हत्या की। हत्या करने के लिए बदमाशों ने अपने पास पिस्टल रखा था और आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज भी मकान मालिक को नहीं दिए।

विज्ञापन
youth shot dead in noida sector 12
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा सेक्टर-12 के डब्ल्यू ब्लॉक के मकान में बुधवार को बदमाशों ने कैश लूट के बाद मनी एक्सचेंज कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों ने दस लाख रुपये की लूट की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस लूट से मना कर रही है। घटना के बाद आरोपी स्कूटी छोड़कर मौके से भाग गए। इस घटना के बाद मौके पर पुलिस के बड़े अधिकारी पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस की तीन टीमे मामले की जांच कर रही है और पुलिस अधिकारियों ने बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

विज्ञापन


सेक्टर-12 में अशोक कुमार कश्यप का सेक्टर-12 के डब्ल्यू ब्लॉक में दो मंजिला मकान है। अशोक की मौत होने के बाद ग्राउंड फ्लोर पर उनके बेटे अमित और दूसरी मंजिल पर बेटा प्रदीप कुमार कश्यप रहते हैं। पहली मंजिल पर किरायेदार रहते हैं। मंगलवार शाम को पवन नामक एक शख्स आकर प्रथम तल को किराये पर लिया था और 12 हजार रुपये किराया तय हुआ था। बुधवार दोपहर बाद डेढ़ बजे के आसपास पवन और उसका साथी प्रदीप मकान पर पहुंचा और टोकन मनी एक हजार देकर शेष रकम शाम तक देने की बात कही। 
विज्ञापन


दोनों स्कूटी से आए थे और कमरे की साफ-सफाई करने में लग गए। दो बजे के करीब पवन और उसके साथी ने बुलंदशहर के सिकंदराबाद निवासी चालीस वर्षीय ओमपाल भाटी को कॉल कर कमरे पर बुलाया। करीब डेढ़ घंटे तक तीनों कमरे में रहे। चार बजे के करीब पवन और उसके साथी ने ओमपाल की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली सीने में लगी और ओमपाल की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक प्रदीप मौके से फरार हो चुके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों आरोपी भागने के दौरान स्कूटी स्टार्ट करने का प्रयास किया, लेकिन स्कूटी स्टार्ट नहीं हुई तब पैदल भाग निकले। नोएडा जोन के डीसीपी यमुना प्रसाद का कहना है कि इस घटना के बाद पुलिस की तीन टीमे लगाई गई हैं। बदमाशों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। डीसीपी ने इस घटना में शामिल बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है। डीसीपी का कहना है कि घटना के बाद बदमाश बैग लेकर गए हैं लेकिन इसमें रकम होने से मना किया है।
 
लूट के लिए हुई हत्या
मृतक के परिजनों का आरोप है कि लूट के लिए यह हत्या की गई है। मृतक के भाई जितेंद्र ने बताया कि ओमपाल मनी एक्सचेंज का काम करते थे। सेक्टर-18 में दुकान है। बुधवार को दोपहर में उसे सेक्टर-12 बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि ओमपाल दस लाख रुपये लेकर सेक्टर-12 गया था। आरोपियों ने भाई से दस लाख रुपये की लूट करने बाद गोली मारकर हत्या कर दी। घटनास्थल के पास कपड़े प्रेस करने वाली महिला ने बताया कि उन्होंने भी गोली की आवाज सुनी। दोनों बदमाश जल्दीबाजी में भागने लगे और दोनों के हाथ में बैग था। दोनों एक दूसरे से बैग झपटने का प्रयास किया। दोनों में लड़ाई भी हुई।
 
घटनास्थल के पास लोगों की भीड़ जुटी
फायरिंग के बाद मकान मालिक जब घर से बाहर निकलकर बदमाशों से आवाज के बारे में पूछा तब दोनों ने कहा कि कूलर गिर गया था। इसके बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना के बाद नोएडा के डीसीपी यमुना प्रसाद, एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला, एसीपी स्वतंत्र सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और साक्ष्य संकलन किया।
 
योजना बनाकर हत्या की आशंका
पुलिस आशंका जता रही है कि यह घटना योजना बनाकर की गई है। इसी के लिए पहले बदमाशों ने फ्लैट किराए पर लिया और योजना के तहत हत्या की। हत्या करने के लिए बदमाशों ने अपने पास पिस्टल रखा था और आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज भी मकान मालिक को नहीं दिए,। ताकि वारदात के बाद उनकी पहचान न हो सके। पुलिस का कहना है कि आरोपी व मृतक आपस में जानकार हो सकते हैं। हालांकि मृतक के परिजन इससे मना कर रहे हैं।

 
दिल्ली नंबर की स्कूटी बरामद
हत्या करने के बाद बदमाश स्कूटी से भागना चाह रहे थे लेकिन स्कूटी वहीं छूट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दिल्ली नंबर की स्कूटी बरामद कर ली। पुलिस मृतक के मोबाइल की भी जांच कर रही है। इसके साथ ही पुलिस की टीम सेक्टर-12 व इसके आसपास दिल्ली बॉर्डर एरिया पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है। पुलिस को सीसीटीवी से कुछ अहम सुराग भी मिले हैं। जिस कमरे में हत्या हुई है वहां बिरयानी भी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed