{"_id":"e49e674138247d2566b1c8666e4e1af9","slug":"youth-murdered-bodies-dumped-on-railway-track-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 11 Jan 2016 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की हत्या कर शव न्यूटाउन रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर फेंकने का मामला सामने आया है। इसकी सूचना आरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी ने दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
युवक के सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है। शर्ट के कालर में लगे टैग और मोबाइल बिल के सहारे पहचान की कोशिश की जा रही है।
देर शाम तक जीआरपी डबुआ कॉलोनी में मृतक की पहचान करने में जुटी रही। कालर का टैग डबुआ कॉलोनी के किसी टेलर के यहां का है, जबकि मोबाइल बिल भी इसी कॉलोनी का है।
विज्ञापन
सोमवार तड़के करीब पांच बजे आरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी न्यूटाउन स्टेशन के पास गश्त कर रही थी। इसी इसी दौरान पार्टी को केबिन के पास गद्दे में लिपटा एक युवक का शव ट्रैक पर पड़ा दिखाई दिया।
विज्ञापन
उन्होंने तत्काल इसकी सूचना दी। सूचना पर आरपीएफ सबइंस्पेक्टर आईएस नागर और जीआरपी सब इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए। जीआरपी ने मौके पर डाग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और जांच-पड़ताल की लेकिन कुछ सुराग हाथ नहीं लगा।
उसकी उम्र करीब 22 से 24 साल बताई जा रही है। उसकी शर्ट के कालर पर लगा टेलर का टैग डबुआ कॉलोनी का होना बताया जा रहा है। यही नहीं मृतक के पास से दस जनवरी का एक मोबाइल खरीदने का बिल भी मिला है।
वह भी डबुआ कॉलोनी का है। जीआरपी थाना प्रभारी देशराज यादव का कहना है कि डबुआ कॉलोनी में उसकी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।