{"_id":"5c82df70bdec2213fb2cb5b9","slug":"youth-leaped-in-front-of-the-train-at-gtb-nagar-metro-station-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन पर युवक ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन पर युवक ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग, मौत
Sat, 09 Mar 2019 03:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 09 Mar 2019 03:02 AM IST
विज्ञापन
मेट्रो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर एक युवक ने मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरूआती जांच में पता चला कि युवक तनाव में था।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। मृतक की शिनाख्त मूलत: गोपालगंज बिहार निवासी जितेंद्र पांडेय (23) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस को सूचना मिली कि जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन पर एक युवक ने समयपुर बादली की ओर जाने वाली ट्रेन के सामने छलांग लगा दी है।
विज्ञापन
जब तक पुलिस मौके पर पहुंची मेट्रो कर्मी और सीआईएसएफ ने घायल युवक को निकालकर सुश्रुत ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
जांच में पता चला कि जितेंद्र पांडेय दोस्तों के साथ न्यू अशोक नगर इलाके में रहता था। वह नोएडा में फायर सेफ्टी का कोर्स कर रहा था। मूलत: बिहार के रहने वाले जितेंद्र का छोटा भाई मुखर्जी नगर इलाके में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा है।
उसकी एक बहन दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत है। पुलिस ने उसके परिवार वालों से संपर्क किया। पता चला कि परिवार के सभी सदस्य फिलहाल गोपालगंज गए हुए हैं।
परिवार वालों ने बताया कि जितेंद्र किसी वजह से परेशान रहता था और तनाव में था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिवार वालों के आने के बाद ही खुदकुशी के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।