फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth killed by firing seven bullets in Jyoti Nagar of delhi

सात गोलियां मारकर युवक को उतारा मौत के घाट, रंजिश का शक

Fri, 01 Nov 2019 04:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 01 Nov 2019 04:52 AM IST
विज्ञापन
Youth killed by firing seven bullets in Jyoti Nagar of delhi
anuj - फोटो : अमर उजाला

ज्योति नगर इलाके में बुधवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त अनुज कुमार (27) के रूप में हुई है। बुधवार रात एक युवक ने कॉल कर अनुज को बात करने के लिए बुलाया था। इस बीच ज्योति नगर के पिकनिक पार्क में उसे सात गोलियां मार दी। 

विज्ञापन


परिजनों ने खानदान के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को जीटीबी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से बागपत जिले का रहने वाला अनुज परिवार के साथ सी-304/305 गली नंबर-10, गंगा विहार में रहता था। परिवार में पिता अशोक कुमार, मां दिनेश देवी के अलावा दो भाई और एक बहन है। अनुज कीर्ति नगर में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। पिता दूध की डेयरी चलाते हैं। बुधवार शाम अनुज घर पर मौजूद था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पड़ोसी युवक ने उसे कॉल कर बातचीत के लिए बाहर बुलाया। अनुज कुछ देर में आने की बात कहकर घर से निकल गया। रात करीब 10 बजे अनुज के पिता के मोबाइल पर किसी ने कॉल कर सूचना दी कि अनुज को ज्योति नगर में किसी ने गोली मार दी है।

फौरन परिवार ज्योति नगर के पिकनिक पार्क पहुंचा, जहां अनुज घायलावस्था में पड़ा था। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। दो गोली हाथ, एक सीने और चार कमर की ओर लगी थी। पुलिस ने कॉल कर अनुज को बुलाने वाले युवक व एक अन्य युवक को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। 


अनुज के पिता अशोक कुमार ने बताया कि उनका प्रॉपर्टी को लेकर खानदान के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा है, जिसमें कुछ मुकदमे भी दर्ज हैं। अशोक ने उन्हीं पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस परिजनों के आरोप पर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस आपसी रंजिश में ही अनुज की हत्या की बात कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed