फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth jumps into Yamuna from Signature Bridge; body found two days later

Road Rage: पिटाई से आहत युवक ने मां को किया वीडियो कॉल और सिग्नेचर ब्रिज से लगा दी छलांग; दो दिन बाद मिला शव

Sun, 28 Sep 2025 03:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 28 Sep 2025 03:46 AM IST
विज्ञापन
Youth jumps into Yamuna from Signature Bridge; body found two days later
सिग्नेचर ब्रिज - फोटो : अमर उजाला

रोडरेज में हुई पिटाई से आहत युवक ने मां को वीडियो कॉल कर बृहस्पतिवार देर रात सिग्नेचर ब्रिज से छलांग लगा दी। परिजन सिग्नेचर ब्रिज पर पहुंचे तो वहां पहले से पुलिस मौजूद थी। छलांग लगाने से पहले युवक ने अपना मोबाइल फोन पुल की मुंडेर पर रख दिया था। दो दिन चले सर्च ऑपरेशन के बाद शनिवार को युवक का शव आईटीओ से बरामद हुआ। मृतक की शिनाख्त सुमित शर्मा (22) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि बृहस्पतिवार रात को दयालपुर थाना क्षेत्र के सादतपुर में उसकी बाइक एक युवक की बाइक से टच हो गई थी। इसी बात पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। इससे सुमित बुरी तरह आहत हो गया। वह रोता हुआ भाई के पास पहुंचा और बाइक खड़ी कर वहां से निकल गया।
विज्ञापन


देर रात उसने सिग्नचेर ब्रिज से छलांग लगा दी। सुमित की मौत के बाद परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाई है। तिमारपुर पुलिस का कहना है कि चूंकि रोडरेज की वारदात दयालपुर इलाके में हुई थी, वहीं की पुलिस मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमित एलईडी बनाने की एक फैक्टरी में काम करता था। उसके भाई बंटी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 9.30 बजे वह सादतपुर से गुजर रहा था। इस बीच माता वाली गली में उसकी बाइक एक अन्य युवक की बाइक से टच हो गई।


इस बात पर आरोपी अपने साथी बुलाकर सुमित को बंधक बना लिया। बाद में उसकी जमकर पिटाई कर बाइक छीन ली। आरोपी मोटी रकम की डिमांड करने लगे। किसी तरह सुमित ने अपने भाई बंटी से आरोपियों की बात करवाई। आरोपियों ने हर्जाने का वादा करने के बाद ही सुमित को बाइक ले जाने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed