{"_id":"65a40125c5587602fb082644","slug":"youth-dies-in-collision-between-two-bikes-in-hapur-road-accident-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर, एक युवक की मौके पर ही मौत; परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर, एक युवक की मौके पर ही मौत; परिजनों ने किया हंगामा
Sun, 14 Jan 2024 09:13 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 14 Jan 2024 09:13 PM IST
सार
हापुड़ जिले में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया है।
विज्ञापन
road accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहात थाना क्षेत्र के असौड़ा पैंठ स्थित एक अस्पताल के पास दो बाइकों की भिंड़त हो गई। हादसे में बाइक सवार भूरे(42) निवासी अजराड़ा गांव, मेरठ की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर सैंकड़ों ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया और शव को कब्जे में ले लिया।
थाना प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि गांव अजराड़ा गांव निवासी भूरे ट्रक चलाता था। रविवार की देर शाम अपना ट्रक दिल्ली रोड पर खड़ा कर बाइक से अपने घर गांव अजराड़ा लौट रहा था। जैसे ही वह मेरठ रोड स्थित असौड़ा पैंठ के पास पहुंचा तो सामने से तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवकों से उसकी भिंड़त हो गई। भिंड़त के बाद भूरे सडक़ पर गिर गया और उसके सिर से खून बहने लगा। आसपास के लोग उसे पास ही एक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सडक दुर्घटना में भूरे की मौत की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। सडक दुर्घटना में युवक की मौत व हंगामे की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और किसी तरह ग्रामीणों को शांत किया। वहीं, बाइक सवार दोनों युवक हादसे के बाद से ही फरार बताए जा रहे हैं। थाना प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।