फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth dies due to electric shock while working at construction site

Delhi: निर्माणाधीन साइट पर काम करने के दौरान करंट लगने से दूसरी मंजिल से गिरा युवक, कटर मशीन से कटी छाती; मौत

Mon, 21 Oct 2024 08:39 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 21 Oct 2024 08:39 AM IST
सार

दिल्ली में निर्माणाधीन साइट पर काम करने के दौरान मशीन से करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। इस दौरान कटर मशीन से मृतक की छाती कट गई। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
 

विज्ञापन
Youth dies due to electric shock while working at construction site
Dead body demo

विस्तार

साउथ-ईस्ट दिल्ली के ओखला फेज वन स्थित इंदिरा कॉलोनी में निर्माणाधीन साइट पर काम करने के दौरान मशीन से करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ओखला पुलिस ने लापरवाही की धारा में केस दर्ज कर लिया है। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन


जिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक दीपक कुमार झा(37) अपने परिवार के साथ इंदिरा कॉलोनी इलाके में रहता था। दीपक कुमार रविवार को इंदिरा कॉलोनी में एक निर्माणाधीन इमारत की दूसरी मंजिल पर काम कर रहे थे। काम करने के दौरान उन्हें करंट लगा और वह नीचे गिरकर बेहोश हो गए। हादसे के समय दीपक कटर से दीवार में छेद करने का काम कर रहे थे। 
विज्ञापन


नीचे गिरते ही कटर मशीन उनके साथ से छूटकर उनके छाती पर बाएं साइड पर जा गिरी। जिससे उनका छाती का एक हिस्सा कट गया। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगो ने दोपहर करीब 3:34 बजे  पुलिस को पीसीआर कॉल मिली। सूचना के बाद मौके पर पुलिस वाले पहुंच। हालांकि तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ओखला पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed