{"_id":"674b44e397a84f883201bb81","slug":"youth-commits-suicide-by-jumping-from-third-floor-in-delhi-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर युवक ने दी जान, बीमारी से तंग आकर आत्महत्या करने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर युवक ने दी जान, बीमारी से तंग आकर आत्महत्या करने की आशंका
Sat, 30 Nov 2024 10:31 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 30 Nov 2024 10:31 PM IST
सार
दिल्ली के नरेला में तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर एक युवक ने जान दे दी। युवक को परिवार वाले पास के अस्पताल में लेकर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नरेला के स्वतंत्र नगर में शनिवार की सुबह तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर एक युवक ने जान दे दी। युवक को परिवार वाले पास के अस्पताल में लेकर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिवार वालों से पूछताछ कर रही है। युवक पिछले चार साल से मानसिक रूप से बीमार था।
विज्ञापन
मृतक की पहचान मनोज गर्ग के रूप में हुई है। वह अपनी मां के साथ स्वतंत्र नगर में रहता था। पुलिस को शनिवार सुबह एक युवक के तीसरी मंजिल से छलांग लगाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि उसके परिवार वाले अस्पताल लेकर गए हैं।
विज्ञापन
पूछताछ करने पर पता चला कि मनोज चार साल से मानसिक रूप से बीमार था। वह शादीशुदा था, लेकिन उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रहती थी। आसपास के लोगों ने बताया कि मनोज का काफी दिनों से पास के अस्पताल में इलाज चल रहा था। आशंका है कि बीमारी से तंग आकर उसने यह कदम उठाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन