फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth climbs electric pole in Delhi over environmental issues

Delhi: पर्यावरण के मुद्दे को लेकर बिजली के खंभे पर चढ़ा शख्स, पीएम और सीएम से बातचीत कराने की करने लगा मांग

Wed, 23 Oct 2024 10:34 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Wed, 23 Oct 2024 10:34 PM IST
सार

दिल्ली में पर्यावरण के मुद्दों पर कार्रवाई की मांग करते हुए एक शख्स हाई वोस्टेज बिजली के खंभे पर चढ़ गया।  पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने घंटों की बातचीत के बाद उस व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतार लिया।
 

विज्ञापन
Youth climbs electric pole in Delhi over environmental issues
बिजली के खंभे पर चढ़ा शख्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यावरण के मुद्दों पर तत्काल सरकारी कार्रवाई की मांग करते हुए बुधवार को एक शख्स गीता कॉलोनी के ठोकर नंबर 14 के पास खादर इलाके में एक हाई-वोल्टेज बिजली के खंभे पर चढ़ गया। पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने घंटों की बातचीत के बाद उस व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतार लिया। शख्स की पहचान पथुरिया उत्तर 24 परगना पश्चिम बंगाल निवासी मधुसूदन बिस्वास (40) के रूप में हुई। वह खुद को पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षक बता रहा था, लेकिन इसको लेकर कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। पुलिस उसकी मेडिकल जांच करवाकर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन


बुधवार दोपहर गीता कॉलोनी थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक आदमी बिजली के खंभे पर चढ़ गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए। वहां लोगों की भीड़ जमा थी। एक शख्स खतरनाक तरीके से हाई-वोल्टेज पोल पर बैठा हुआ था, जिसने खुद को रस्सियों से बांधा हुआ था। इसी बीच अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंच गए। संपर्क करने पर मधुसूदन बिस्वास नाम के उस व्यक्ति ने कहा कि उन्होंने पर्यावरण के मुद्दों पर सक्रिय उपायों की मांग करते हुए सरकारी अधिकारियों को कई ईमेल भेजे। लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। हताश होकर वह पोल पर चढ़ गया। उसने कहा कि वह तभी नीचे उतरेगा जब उसे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, रक्षा मंत्री और एक न्यायाधीश से मिलने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके लगातार मांग करने से पुलिस अधिकारियों के लिए चुनौती बढ़ती गई। मधुसूदन ने सहयोग करने से इनकार कर दिया। दिल्ली पुलिस की टीम ने धैर्यपूर्वक बातचीत की रणनीति अपनाई। पूरे समय उसके साथ लगातार संवाद बनाए रखा। अधिकारियों ने धीरे-धीरे उसे शांत किया। पुलिस अधिकारियों ने उसे आश्वासन दिया कि उसकी चिंताओं का समाधान किया जाएगा। कई घंटों की बातचीत के बाद उसे आखिरकार खंभे से नीचे उतरने के लिए मना लिया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed