{"_id":"643441fece2cf3d86f0e43c7","slug":"youth-beaten-to-death-in-okhla-industrial-area-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: चर्चा के दौरान नेता के खिलाफ अपशब्द करने पर युवक की हत्या, शराब पीने के दौरान दोनों में हुआ था झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: चर्चा के दौरान नेता के खिलाफ अपशब्द करने पर युवक की हत्या, शराब पीने के दौरान दोनों में हुआ था झगड़ा
Mon, 10 Apr 2023 10:36 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 10 Apr 2023 10:36 PM IST
सार
मृतक की शिनाख्त प्रभुनाथ (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी विकास चौहान की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण-पूर्व दिल्ली के ओखला औद्योगिक क्षेत्र में रविवार देर रात दो युवकों के बीच राजनैतिक चर्चा के दौरान बहस होने लगी। इस दौरान एक युवक ने एक नेता के खिलाफ कुछ अपशब्द कह दिए। इस बात पर आरोपी को इस कदर गुस्सा आया कि उसने पीट-पीटकर युवक की जान ले ली। मृतक की शिनाख्त प्रभुनाथ (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी विकास चौहान की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
प्रभुनाथ ओखला फेस-2 स्थित गौरव गुड्स ट्रांसपोर्ट में चालक की नौकरी करता था। वहीं आरोपी विकास भी इसी कंपनी में चालक की नौकरी करता है। ज्यादातर यह लोग ट्रक के साथ बाहर रहते हैं। रविवार को इन लोगों ने ए-9, डीडीए शेड्स, ओखला फेस-2 के पास अपने ट्रक खड़े किए हुए थे। वहां पर प्रभुनाथ, विकास और नितिन नामक युवक खाना बनाने के अलावा शराब पी रहे थे। बातचीत के दौरान विकास और प्रभुनाथ राजनैतिक चर्चा करने लगे। इस दौरान प्रभुनाथ ने यूपी के सीएम के बारे में कुछ अपशब्द बोल दिए। यह बाद विकास को पसंद नहीं आई। वह प्रभुनाथ से झगड़ा करने लगा।
विज्ञापन
मारपीट के दौरान उसने प्रभुनाथ को जोरदार धक्का दिया, जिससे वह अचेत हो गया। हमला करने के बाद वह फरार हो गया। देर रात करीब 10.57 बजे पुलिस को खबर मिली। 3.48 बजे एम्स ट्रामा सेंटर में प्रभुनाथ के मृत पहुंचने का पता चला। घटना स्थल पर पुलिस को एक प्रत्यक्षदर्शी सिक्योरिटी गार्ड किशोर कुमार मिला। उसने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बयान लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपी विकास चौहान की तलाश कर रही है।
विज्ञापन