{"_id":"6ac100cf1ca42e717805a94c","slug":"youth-attacked-with-a-stone-and-bike-set-on-fire-due-to-a-grudge-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-1578-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: रंजिश में युवक पर पत्थर से हमला, बाइक में लगा दी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: रंजिश में युवक पर पत्थर से हमला, बाइक में लगा दी आग
विज्ञापन
- सोनिया विहार स्थित शनि बाजार रोड की वारदात, ईशांत, लक्की खान, बिट्टू और सनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लड़कों ने एक युवक से मारपीट की। आरोपियों ने पीड़ित पर पत्थर से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। पीड़ित जान बचाकर भागा तो आरोपियों ने उसकी बाइक में आग लगा दी। सोनिया विहार थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक अनमोल (20) 25 सितंबर को अपने दोस्त के साथ पिता राम आसरे की बाइक पर शनि बाजार चौक से घर लौट रहे थे। रास्ते में आरोपी ईशांत ने उनकी बाइक रुकवा ली। अनमोल जब साइड से बाइक निकालने की कोशिश करने लगे तो बाइक एक गाय से टकरा गई और वह सड़क पर गिर पड़े। अनमोल के गिरते ही ईशांत के साथी लक्की खान, बिट्टू यादव और सनी सिंह भी मौके पर आ पहुंचे। आरोपी बिट्टू ने पत्थर उठाकर अनमोल के पैर पर दे मारा, जिससे वह घायल हो गए। आरोपी उन्हें जान से मारने की नीयत से पीछे दौड़े। जान बचाने के लिए अनमोल बाइक छोड़कर भाग निकले।
पीड़ित के भागने के बाद आरोपियों ने सड़क पर पड़ी उनकी बाइक में आग लगा दी। आरोपियों के डर के कारण पीड़ित अस्पताल से बाद बिना बताए अपने रिश्तेदार के घर चले गए। अनमोल ने 29 सितंबर को पुलिस को लिखित शिकायत दी।