फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth and woman arrested who tried to cheat innocent through Matrimonial site and dating app

हनीट्रेप में फंसाकर ठगने वाला युवक और महिला गिरफ्तार

Sat, 18 May 2019 08:28 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 18 May 2019 08:28 PM IST
सार

-डेटिंग ऐप और मेट्रीमोनियल साइट से फंसाते थे, कुछ ही माह में छह वारदात

विज्ञापन
Youth and woman arrested who tried to cheat innocent through Matrimonial site and dating app
handcuff

विस्तार

नई दिल्ली के मेट्रीमोनियल साइट और डेटिंग ऐप के जरिये भोले-भाले लोगों को जाल में फंसाकर ठगने वाले अश्विनी (40) और सोनिया (40) (बदला नाम) को दक्षिण जिला साइबर सेल ने दबोचा है। पुलिस ने इनके पास से 8 मोबाइल फोन, 12 डेबिट और केडिट कार्ड, 6 चेकबुक और सोनिया के दो पैन कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, इन्होंने कुछ माह में ही छह लोगों को हनीट्रेप में फंसाकर वारदात की हैं।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि 20 अप्रैल को ग्रेटर कैलाश थाने में ईस्ट ऑफ कैलाश निवासी आदित्य निम ने ठगी की शिकायत दी थी। उसने बताया कि अज्ञात लोगों ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर उसका पर्स और मोबाइल उड़ा लिया। बाद में उसके केडिट कार्ड से पेटीएम खाते में डेढ़ लाख रुपये ट्रांसफर कर खरीदारी कर ली। एसीपी ऑपरेशन उदयबीर सिंह राठी व इंस्पेक्टर अजीत कुमार की टीम ने उन नंबरों व खातों की जांच की, जिनका ठगी के लिए इस्तेमाल किया गया था। पेटीएम व पे-फोन ई-वॉलेट की भी जांच हुई। शुक्रवार को पुलिस ने सोनिया व अश्विनी को जैन पार्क उत्तम नगर से दबोच लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में सोनिया ने बताया कि आदित्य से उसकी मुलाकात एक मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर हुई थी। आदित्य को प्रेम जाल में फंसाकर वह उसे एक होटल ले गई और शराब पिलाई। आदित्य को ज्यादा नशा हो गया तो सोनिया व अश्विनी उसका कीमती सामान लेकर फरार हो गए। आदित्य का केडिट कार्ड उसके मोबाइल पर मौजूद पेटीएम ऐप से लिंक था। सोनिया ने आदित्य के पेटीएम खाते से डेढ़ लाख का सोना खरीदा। बाद में उस सोने को बेचकर जो रकम मिली, उसे अपने बैंक खाते में डाल दिया। सोनिया ने बताया कि वह इसी तरह छह वारदात कर चुकी है। सोनिया व अश्विनी एक-दूसरे को एक साल से जानते हैं। दोनों मिलकर ठगी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed