फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   younger brother stabbed elder in east delhi

थप्पड़ मारने पर बड़े भाई के सीने में घोंपा चाकू, जीटीबी अस्पताल में भर्ती

Tue, 29 Oct 2019 03:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 29 Oct 2019 03:56 AM IST
विज्ञापन
younger brother stabbed elder in east delhi
demo pic - फोटो : demo

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में शराब पीने से रोकने और थप्पड़ मारने पर छोटे भाई ने बड़े भाई के सीने में चाकू घोंप दिया। गंभीर हालत में परिजन पीड़ित शिव कुमार (48) को जीटीबी अस्पताल लेकर भागे। अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। 

विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शिवकुमार परिवार के साथ जय प्रकाश नगर, न्यू उस्मानपुर में रहता है। वह ऑटो चालक है। परिजनों के मुताबिक शिवकुमार का छोटा भाई राजीव उर्फ पंकज अक्सर शराब पीकर घर आता था और हंगामा करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार रात करीब 8.30 बजे वह शराब पीकर घर पहुंचा। घर पहुंचकर राजीव गाली गलौच और हंगामा करने लगा। शिवकुमार ने उसे ऐसा करने से मना किया तो उनके साथ भी बदसलूकी करने लगा। इसी बात पर शिवकुमार ने उसे एक थप्पड़ मार दिया। 


राजीव इसी बात पर भड़क गया। वह घर के बाहर गया और उसने एक दुकान से चाकू उठाकर शिवकुमार के सीने में घोंप दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। 

शिवकुमार का बेटा विनय अन्य परिजनों के साथ पिता को लेकर जीटीबी अस्पताल पहुंचा, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस परिजनों का बयान लेकर मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी राजीव की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed