फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young Woman commits suicide by jumping off seventh floor of college

कॉलेज की 7वीं मंजिल से कूदी युवती, बैग से मिला कुछ ऐसा उलझ गई पुलिस

Thu, 26 Jul 2018 11:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 26 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
Young Woman commits suicide by jumping off seventh floor of college
मृतका लड़की का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली के पीतमपुरा स्थित विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडी कॉलेज की सातवीं मंजिल से कूदकर एक युवती ने जान दे दी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

पुलिस मृतका के मोबाइल और कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। पुलिस परिवार वालों से भी पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान सुल्तानपुरी निवासी वरीशा (24) के रूप में हुई। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे पुलिस को कॉलेज से सूचना मिली कि एक युवती ने कॉलेज की सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी है। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जांच के दौरान पुलिस को एक बैग मिला, जिसमें दो मोबाइल और कुछ कागजात मिले। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। दोनों फोन में लॉक लगा है, जिसके बारे में परिवार वालों को भी नहीं पता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एलएलएम के बारे में पूछताछ करने आई थी

पुलिस ने कॉलेज की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है। जांच में पता चला कि वरीशा 11 बजे कॉलेज पहुंची थी। वह एलएलएम की पढ़ाई के बारे में पूछताछ करने आई थी। कॉलेज पहुंचने के बाद वह बैग लेकर छठी मंजिल के कॉरिडोर पर गई, वहां कोई नहीं था। 

इसी दौरान दो टीचर्स ने उसे देखा और पूछताछ की। वरीशा ने उनसे एलएलएम के बारे में पूछा। टीचर उससे बातचीत करते हुए उसे पांचवीं मंजिल पर ले आईं। टीचरों ने उसे बताया कि आजकल सेशन नहीं चल रहा है। 

उसके बाद टीचर्स चली गईं। कुछ देर बाद ही वरीशा ने सातवीं मंजिल पर पहुंचकर छलांग लगा दी। वरीशा ने एलएलबी करने के बाद कॉलेज में एलएलएम का फॉर्म भरा था। पढ़ाई के साथ-साथ वह निजी कंपनी में काम  करती थी।
 

परिजनों को खुदकुशी की बात गले नहीं उतर रही

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वरीशा के पिता अब्दुल रहीश का कहना है कि उनकी बेटी खुदकुशी जैसा कदम नहीं उठा सकती है। वह काफी समझदार और समय के साथ चलने वाली लड़की थी।

वह घर में रहने वाले सभी लोगों के बारे में सोचती थी। अगर उसने ऐसा किया भी है, तो वह उसके इस कदम से हैरान हैं, लेकिन पुलिस को इस मामले में जांच जरूर करनी चाहिए।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed