MCD चुनावः युवा मतदाता बनेंगे भाग्य विधाता, कुल मतदाताओं में 55.34 फीसदी हैं नौजवान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमसीडी चुनाव की घोषणा होने के साथ ही सियासी दलों ने दांव खेलना शुरू कर दिया है। इस बार एमसीडी की चाबी युवा मतदाताओं के हाथ में है। आप हो या फिर पहली बार चुनाव मैदान में उतर रही स्वराज इंडिया सभी पार्टियां युवा उम्मीदवारों पर दांव खेल रहीं हैं।
दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीटें है, जिसमें नई दिल्ली और दिल्ली कैंट को छोड़कर सभी 68 सीटों पर दिल्ली निगम निगम के 272 वार्डों के चुनाव होते है। नई दिल्ली विधानसभा सीट नई दिल्ली नगर पालिका परिषद तो दिल्ली कैंट दिल्ली छावनी बोर्ड के अंतर्गत आती है। जिन 68 विधानसभा सीटों पर 272 नगर निगम वार्ड के चुनाव होने हैं, उनपर कुल 1.32 करोड़ मतदाता हैं।
चुनाव आयोग के आंकड़ों की मानें तो इन 1.32 करोड़ मतदाताओं में 55.34 फीसदी मतदाताओं की उम्र 18 से 40 साल के बीच है। यानी आधे से ज्यादा मतदाता युवा हैं। यही वजह है कि सबसे पहले उम्मीदवारों की घोषणा करने वाली स्वराज इंडिया पार्टी बार-बार युवा उम्मीदवारों पर जोर दे रही है।
आम आदमी पार्टी भी 200 से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है जिसमें 40 साल से कम उम्र वाले उम्मीदवारों की संख्या अधिक है। बीजेपी की भी इन युवा वोटरों पर नजर है।
युवा उम्मीदवारों पर दांव खेलना चाहती है
यही वजह है कि कई बार से लगातार पार्षद रहे नेताओं का टिकट काटने का फैसला लिया है। वह भी युवा उम्मीदवारों पर दांव खेलना चाहती है। जिससे वह नए उम्मीदवारों के जरिये युवा मतदाताओं को अपनी तरफ खींच सके।
मतदाताओं को लेकर फैक्ट फाइल
272 नगर निगम वार्ड
1,32,10,340 कुल मतदाता
73,16,038 पुरुष मतदाता
58,93,456 महिला मतदाता
उम्र वर्ग मतदाताओं की संख्या
18-19 1,10,639
20-29 33,05,217
30-39 38,95,459
40-49 28,23,372
50-59 16,84,307
60-69 10,10,615
70-70 4,85,430
80 प्लस 1,55,224