फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young scientist goes to high court against central government

केंद्र सरकार के खिलाफ कोर्ट पहुंचा युवा वैज्ञानिक

Wed, 23 Jul 2014 02:22 AM IST
Updated Wed, 23 Jul 2014 02:22 AM IST
विज्ञापन
young scientist goes to high court against central government

देशभर में ईंधन बचाने की मुहिम पर सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन एक युवा वैज्ञानिक कनिष्क सिन्हा के बनाए इंधन रहित ऑटो इंजन को अनापत्ति प्रमाण पत्र देने की फाइल चार साल से लटका रखी है।

विज्ञापन


पर्यावरण के अनुकूल बने इस इंजन के लिए एनओसी पाने को युवा वैज्ञानिक ने अब हाईकोर्ट की शरण ली है। अदालत ने इस मामले में केंद्र और दिल्ली सरकार से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति वीके शाली ने कनिष्क की याचिका पर हैरानी जताते हुए कहा कि सरकार को ऐसे मामलों में तुरंत निर्णय लेना चाहिए। इस तरह के इंजन से पर्यावरण स्वच्छ रहेगा। इस पर खर्च भी काफी कम आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन महीने में होगा फैसला!

young scientist goes to high court against central government

याची ने दावा किया कि उसके द्वारा बनाए पर्यावरण के अनुकूल जिंक-ऑक्सीजन ईंधन-सेल इंजन को ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा में प्रयोग किया जा सकता है। यह सस्ता, गैर खतरनाक और प्रदूषण मुक्त है।

इस आविष्कार को वर्ष 2009 में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन कार्यक्रम में प्रदर्शित किया गया था। कनिष्क के मुताबिक 4.5 लाख किलोमीटर चलने का खर्च मात्र 35 हजार रुपये ही आएगा।

इस आविष्कार पर अनापत्ति प्रमाणपत्र लेने के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार को मार्च 2010 में आवेदन किया था लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया। दिल्ली सरकार की ओर से पेश अधिवक्ता जुबेदा बेगम ने अदालत को आश्वस्त किया कि याची के आवेदन पर तीन माह में निर्णय कर दिया जाएगा। अदालत ने मामले की सुनवाई 15 जनवरी 2015 तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed