{"_id":"6981beac2c2141df2f0668e8","slug":"young-man-was-beaten-to-death-after-an-argument-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Murder: विवाद के बाद जानकार ने युवक की पीट-पीट ले ली जान, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Murder: विवाद के बाद जानकार ने युवक की पीट-पीट ले ली जान, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश
Tue, 03 Feb 2026 02:54 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:54 PM IST
सार
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मृतक और आरोपी एक दूसरे को पहले से जानते थे। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दक्षिण-पूर्व जिले के गोविंदपुरी थाना इलाके के तुगलकाबाद गांव में सोमवार दोपहर मामूली विवाद के बाद हुए झगड़े में एक युवक हिमांशु कुमार चौहान की सोमवार को पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एम्स में रखवा दिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मृतक और आरोपी एक दूसरे को पहले से जानते थे। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि मूलत: उत्तर प्रदेश के एटा का रहने वाला मृतक हिमांशु कुमार चौहान उर्फ अंशु अपने परिवार के साथ कांगड़ मोहल्ला, तुगलकाबाद गांव में रहता था।
विज्ञापन
वह ओखला फेज-1 स्थित एक इंस्टॉलेशन में हाउस कीपिंग का काम करता था। सूचना के बाद गोविंदपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को कंगाड़ मोहल्ला स्थित मकान नम्बर 268 के कमरे के दरवाजे पर एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस को मृतक युवक के पास मिले दस्तावेज मिले, जिससे उसकी पहचान की गई।
विज्ञापन