फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man was assaulted on the bill dispute in the cafe

Delhi: कैफे में बिल के विवाद पर युवक से मारपीट, अगवा कर ले गए, की गंदी हरकत

Fri, 04 Aug 2023 03:07 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 04 Aug 2023 03:07 PM IST
सार

आरोपियों ने इसका वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित से 50 हजार रुपये की डिमांड की गई। युवक से उसका मोबाइल, आठ हजार रुपये कैश और कार की चाबी लूटने के बाद आरोपी उसे विवेक विहार इलाके में फेंककर फरार हो गए।

विज्ञापन
young man was assaulted on the bill dispute in the cafe
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

प्रीत विहार में एक कैफे में बिल को लेकर हुए विवाद के बाद युवक को अगवा कर उसके साथ गंदी हरकत करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कैफे का मालिक व बाउंसर युवक को उसी की ही कार में डालकर गाजियाबाद स्थित मुरादनगर गंगनहर ले गए। 

विज्ञापन


वहां उसके साथ गंदी हरकत की गई। आरोपियों ने इसका वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित से 50 हजार रुपये की डिमांड की गई। युवक से उसका मोबाइल, आठ हजार रुपये कैश और कार की चाबी लूटने के बाद आरोपी उसे विवेक विहार इलाके में फेंककर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया। दो दिन बाद युवक की तबीयत में सुधार हुआ तो उसके बयान पर पुलिस ने अपहरण, हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर कैफे मालिक विक्की व उसके दो बाउंसरों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


ऐसे दिया वारदात को अंजाम
24 साल का युवक परिवार के साथ मयूर विहार में रहता है। वह एक एमएनसी में नौकरी कर रहा है। फिलहाल वर्कफ्रॉम होम चल रहा है। डेटिंग एप से उसकी दोस्ती लड़की से हुई। बातचीत के बाद दोनों 27 जुलाई की शाम को मिलने के लिए विकास मार्ग, प्रीत विहार के कैफे में पहुंचे।  युवती ने लड़के को इस कैफे में बुलाया था। दोनों ने बैठकर वहां कोल्ड ड्रिंक और एनर्जी ड्रिंक पिया। इसके बाद युवक को 2600 रुपये बिल थमा दिया गया। बिल ज्यादा आने का विरोध करने पर युवक ने स्टाफ से इसकी शिकायत की तो उसके साथ बदसलूकी की जाने लगी। विवाद बढ़ने पर आरोपी युवक को खींचकर बाहर ले आए और उसकी जमकर पिटाई की। बाद में उसे कार में बिठाकर आरोपी गंगनहर ले गए। वहां आरोपियों ने युवक के साथ गंदी हरकत की और वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हुआ मामला दर्ज
पुलिस ने 28 जुलाई को युवक को अस्पताल में भर्ती कराया था। देर रात 2.13 बजे अस्पताल से प्रीत विहार थाने को सूचना मिली। युवक उस समय बयान देने की स्थिति में नहीं था। 29 जुलाई को पुलिस ने उसका बयान लिया तो वारदात को पता चला। उस दिन पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास, अगवा करने, लूटपाट, कुकर्म, जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर लिया। छानबीन हुई तो हत्या के प्रयास, जबरन वसूली और आपराधिक षडयंत्र की धारा भी जोड़ दी गई। युवक के साथ डेट पर आई युवती की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। सूत्रों का कहना है कि वह जानबूझकर इस कैफे में उसे लेकर आई थी। यहां ज्यादा बिल बनाया गया। पुलिस युवती के अलावा बाकी स्टाफ की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed