फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man trapped in honeytrap and beaten for extortion

हनीट्रेप गैंग का खुलासा: मसाज के नाम पर युवक को फंसाया, दुष्कर्म का आरोप लगा की पिटाई; महिला समेत चार पकड़े

Sun, 05 Feb 2023 09:17 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 05 Feb 2023 09:17 PM IST
सार

पीड़ित ने बताया कि पिछले दिनों वह गूगल पर मसाज पार्लर की तलाश कर रहा था। इस बीच उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिये एक लड़की ने संपर्क किया। उसने अपने को मसाज पार्लर की कर्मचारी बताया। इसके बाद अक्सर उनकी लड़की से बातचीत होने लगी। उस लड़की ने जाल बिछाकर उसे फंसाया।

विज्ञापन
Young man trapped in honeytrap and beaten for extortion
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File

विस्तार

सीमापुरी थाना पुलिस ने सोशल मीडिया व गूगल की मदद से लोगों को हनीट्रेप में फंसाकर वसूली करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सन्नी सुनेजा, मोहम्मद शफीक, दीपक बुद्धिराजा और हेमलता के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल पुलिस की वर्दी, एक कार, चार मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस को मामले में मुख्य आरोपी हनी सक्सेना समेत कई अन्य आरोपियों की तलाश है। सीमापुरी थाना पुलिस उनकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि 29 जनवरी को शाहदरा के बलबीर नगर निवासी युवक नंद किशोर की एक शिकायत मिली थी। उसने बताया कि पिछले दिनों वह गूगल पर मसाज पार्लर की तलाश कर रहा था। इस बीच उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिये एक लड़की ने संपर्क किया। उसने अपने को मसाज पार्लर की कर्मचारी बताया। इसके बाद अक्सर उनकी लड़की से बातचीत होने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन उसने पीड़ित को मिलने के लिए सिग्नेचर ब्रिज बुलाया। इसके बाद 29 जनवरी को डीटीसी बस डिपो सीमापुरी बुलाया। पीड़ित अपनी कार से वहां पहुंच गया। इस बीच करीब 30 मिनट बाद वह एक अन्य महिला के साथ वहां पहुंची। युवती ने दूसरी महिला को अपनी सहेली बताया। इसके बाद वह अपनी सहेली के फ्लैट पर चलने की बात कर पीड़ित को शालीमार गार्डन के फ्लैट पर ले गई।

दोनों कमरे में बैठकर अभी बात ही कर रहे थे कि अचानक घर का दरवाजा खुला और चार-पांच लोग वहां पहुंच गए। एक आरोपी ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। महिला ने खुद को एनजीओ की महिला बताया। एक व्यक्ति ने खुद को मकान मालिक बताया। इसके बाद एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में भी वहां पहुंच गया। आरोपियों ने नाबालिग से दुष्कर्म करने की बात कर नंद किशोर की पिटाई की।

बाद में उसे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे। आरोपियों ने छोड़ने के बदले 10 लाख की डिमांड की। पीड़ित ने रुपये न होने की बात की तो उसकी और पिटाई की गई। पीड़ित रुपयों का इंतजाम करने की बात कर दो लोगों को लेकर सीमापुरी एरिया में पहुंचा। वहां उसने शोर मचा दिया। भीड़ ने वर्दी वाले आरोपी को पकड़ लिया। अन्य आरोपी फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी की पहचान सन्नी सुनेजा के रूप में हुई।

सन्नी का दावा उसे एक्टिंग के लिए बुलाया गया था...
पुलिस की वर्दी में पकड़े गए सन्नी सुनेजा ने दावा किया है कि उसे एक्टिंग की बात कर जाल में फंसाया गया है। सन्नी को एक्टिंग का शौक था। उसकी मुलाकात हनी सक्सेना से हुई। हनी ने एक रेड की एक्टिंग करने की बात की। सन्नी का दावा है कि उसे पता ही नहीं था कि वहां सब कुछ असली चल रहा है। वारदात के बाद मुख्य आरोपी हनी सक्सेना फरार हो गया। पुलिस ने छानबीन के बाद बाकी तीन आरोपियों को अलग-अलग इलाके से दबोच लिया।

पहले भी वसूली के मामले में शामिल रह चुकी है हेमलता
छानबीन के दौरान पता चला कि पकड़ी गई हेमलता पहले भी वसूली के आरोप में गिरफ्तार हो चुकी है। इसके खिलाफ वर्ष 2014 में लाजपत नगर इलाके में इसी तरह का मामला दर्ज है। फिलहाल महिला बुराड़ी इलाके में अपना ब्यूटी पार्लर चला रही है। वह लोगों को अपनी जाल में फंसाने में मदद करती है। शफीक खुद को एनजीओ का सदस्य बताकर लोगों को डराता है। वारदात के समय दीपक को कार चलाने के लिए बुलाया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed