फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man stabbed to death in front of his father in delhi

पिता के सामने ही युवक की चाकू मारकर हत्या, रंजिश का शक 

Tue, 01 Oct 2019 06:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 01 Oct 2019 06:21 AM IST
विज्ञापन
Young man stabbed to death in front of his father in delhi
demo pic - फोटो : demo

अमन विहार इलाके में रविवार देर रात पिता के सामने ही राजकुमार उर्फ राकेश की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पिता और बेटे के दोस्तों ने आरोपी को दबोच लिया, लेकिन वह उन्हें चकमा देकर भाग निकला। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने रंजिश में वारदात का शक जताया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, राजकुमार परिजनों के साथ सुलेमान नगर किराड़ी में रहता था। वह पिता गिरीराज के साथ सफेदी का काम करता था। रविवार रात करीब एक बजे पुलिस को राजकुमार को चाकू मारने की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची। इससे पहले परिजन राजकुमार को पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


राजकुमार के पिता ने पुलिस को बताया कि खाना खाने के बाद पिता-पुत्र घर के बाहर टहल रहे थे। राजकुमार के दोस्त जितेंद्र और विकास भी आ गए और तीनों बातचीत करने लगे। इसी दौरान एफ ब्लॉक में रहने वाला मोनू आया और राजकुमार को किनारे ले जाकर बात करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद मोनू राजकुमार पर चिल्लाने लगा। गिरीराज और जितेंद्र व विकास पहुंचे तो मोनू ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। राजकुमार के पिता और दोस्तों ने मोनू को पकड़ लिया, लेकिन वह चकमा देकर भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed