फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man shot dead and throat slit in Pul Prahladpur

Delhi NCR News: पुल प्रह्लादपुर में युवक की गोली मारकर हत्या के बाद गला काटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार तीन हमलावरों ने 11 राउंड फायरिंग की, दूसरा युवक घायल, रंजिश के एंगल से जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व जिले के पुल प्रह्लादपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने 28 वर्षीय मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। हमलावरों ने गुड्डू को गोलियां मारने के बाद धारदार हथियार से उसका गला भी काट दिया। वारदात में उसका साथी मोहम्मद फारुख भी गोली लगने से घायल हो गया।
पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने कुल 11 राउंड फायरिंग की। इरशाद को पांच से छह गोलियां लगीं। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं फारुख के बाएं कंधे में गोली लगी। उसे उपचार के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां हालत स्थिर होने पर मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिले के पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी की मदद ली जा रही है। अभी हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस आपसी रंजिश समेत अन्य पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बिहार निवासी इरशाद और फारुख शटरिंग का काम करते थे। दोनों दो दिन पहले ही लाल कुआं स्थित चुंगी नंबर-3 इलाके में किराये पर रहने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 खोखे और दो कारतूस बरामद
स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना रात करीब पौने एक बजे हुई। बदमाशों ने दोनों युवकों को कमरे से बाहर बुलाया और कुछ ही देर बाद फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल फारुख को अस्पताल पहुंचाया। क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से 10 खोखे और दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हमलावरों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed