{"_id":"7748a51879b804d8ea1a4275a8d6629c","slug":"young-man-shot-by-a-person-in-noida-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडाः रोडरेज में युवक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडाः रोडरेज में युवक को मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 08 Oct 2014 06:45 AM IST
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर-63 में मंगलवार देर शाम बाइक टच होने पर बाइक सवार युवकों ने पैदल जा रहे एक युवक को गोली मार दी। घायल को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेक्टर-58 थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सीओ-द्वितीय विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि नईम खोड़ा का निवासी है। वह सेक्टर-63 की एक फैक्ट्री में काम करता है। मंगलवार को रात करीब आठ बजे उसकी शिफ्ट खत्म हुई। वह कुछ अन्य लोगों के साथ पैदल ही घर जा रहा था।
विज्ञापन
सड़क पार करने के दौरान एक बाइक से उसकी हल्की टक्कर हो गई। बाइक पर दो युवक सवार थे। टक्कर के बाद बाइक सवारों और नईम में कहासुनी शुरू हो गई और बात गाली-गलौज में बदल गई।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि नईम कुछ समझ पाता उससे पहले ही बाइक सवार युवकों में से एक युवक ने तमंचे से उसके पेट में गोली मार दी। इसके बाद बाइक सवार वहां से फरार हो गए। गोली चलने की घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में घायल को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।