फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man set himself on fire by pouring petrol in Swaroop Nagar

हत्या या आत्महत्या: पेट्रोल डालकर लगाई आग, डेढ़ साल पहले पत्नी भी छोड़ चुकी है साथ, पुलिस की थ्योरी सबसे अलग

Wed, 28 Aug 2024 06:41 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 28 Aug 2024 06:41 PM IST
सार

बाहरी दिल्ली के स्वरूप नगर में खड्डा कालोनी की वारदात बताई जा रही है। घर में सड़ी हुई हालत में शव मिला। कुछ लोगों का दावा आग लगाकर जान दी।

विज्ञापन
young man set himself on fire by pouring petrol in Swaroop Nagar
Anuj Crime - फोटो : istock

विस्तार

बाहरी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में मंगलवार रात संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त शिशांक (32) के रूप में हुई है। पड़ोसियों व परिजनों ने शिशांक की हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाई।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने हत्या और आत्महत्या दोनों ही से इंकार किया है। उनका कहना शुरुआती जांच के बाद शिशांक की मौत सामान्य लगती है। पुलिस रे बाबू जग जीवन राम अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शिशांक अकेला ही खड्डा कालोनी, स्वरूप नगर के मकान में रहता था। इसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। तीनों बहनों की भी शादी हो चुकी है। शिशांक शादीशुदा था। लशे की लत की वजह से करीब डेढ़ साल पहले इसकी पत्नी निशा ने उसे छोड़कर दो मकान छोड़कर माता-पिता के साथ रहना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक परिजन ने बताया कि नशे की लत के अलावा उसको मानसिक बीमारी भी थी। उसका इहबास अस्पताल में इलाज चल रहा था। परिजनों ने उसका नशा छुड़वाने के लिए उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था, लेकिन बात नहीं बनी। शिशांक वहां से जबरन खुद ही आ गया था। सोमवार को पड़ोसियों ने उसे आखिरी बार ठीक देखा था।

इस बीच मंगलवार रात को उसके कमरे से तेज दुर्गंध आ रही थी। स्वरूप नगर थाने का एक पुलिसकर्मी गश्त करता हुआ, वहां पहुंचा तो पड़ोसियों ने दुर्गंध की बात बताई। घर का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर कमरे में फर्श पर शिशांक का शव पड़ा था। उसके शरीर देखने में ऐसा लग रहा था जैसे उसकी जलकर मौत हुई हो।


क्राइम टीम और एफएसएल को मौके पर बुलाया गया। निशा व शिशांक की जुड़वा बहन भावना ने उसकी पहचान की। उन्होंने किसी पर उसकी हत्या करने का शक जाहिर नहीं किया। पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करने का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्वरूप नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed