फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man set fire to vehicles in Delhi

सनकी युवक ने 12 बाइक व कारों में लगाई आग, आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद

Tue, 06 Nov 2018 11:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 06 Nov 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
young man set fire to vehicles in Delhi
वाहनों में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के अंबेडकर नगर में सनकी युवक ने सोमवार रात करीब छह जगहों पर 12 मोटरसाइकिल व कारों में आग लगा दी।  आग में आठ बाइक व चार कारें जली हैं। 
विज्ञापन


कुछ और बाइक में मामूली नुकसान हुआ है। आरोपी की करतूत सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस मामला दर्जकर उसकी तलाश कर रही है। 

पुलिस को सोमवार रात करीब तीन बजे मदनगीर गांव के चार्ली शोरूम वाली गली में मोटरसाइकिलों में आग लगाने की सूचना मिली। अधिकारियों के अनुसार सनकी युवक ने कुल छह जगहों पर आग लगाई।

इसमें कुल आठ बाइक व चार कारें जली हैं। सभी बाइक व दो कारों पूरी तरह जल गईं, जबकि दो कार आधी जली हैं। कुछ और मोटरसाइकिल मामूली रूप से जली हैं।  आग लगाने की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। 
विज्ञापन

युवक ने चार्ली शोरूम वाली गली में एक साथ खड़ी सभी मोटरसाइकिल का फ्यूल पाइप निकाला। जब मौके पर नीचे काफी पेट्रोल गिर गया तो आरोपी ने माचिस से तिल्ली जलाकर आग लगा दी। 

सीसीटीवी फुटेज में युवक 25 से 26 वर्ष की उम्र का लग रहा है और ऐसा लग रहा है कि आरोपी नशे में है। सूचना आने के बाद अंबेडकर नगर थाने की करीब आधा दर्जन टीमों ने आरोपी को पूरे इलाके में तलाश किया, मगर आरोपी का कहीं पता नहीं लगा।  

फ्यूल पाइप से पेट्रोल गिराकर लगाई आग  
पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज को देखने से पता लगा कि आरोपी को मोटरसाइकिलों में आग लगाने में कुछ सेकंड का समय लगा। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि आरोपी मोटरसाइकिलोंकी फ्यूल पाइप निकालता है। 

जैसे ही पाइप से पेट्रोल नीचे गिर जाता तो आरोपी माचिस की तिल्ली जलाकर आग लगा देता। इसके बाद आरोपी मुस्कुराता । इसी तरीके से आरोपी ने करीब छह जगहों पर मोटरसाइकिल व कारों में आग लगाई।  

आरोपी युवक का पोस्टर बनवाया 

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवक का पोस्टर बनवाया है। पुलिस की टीमें  उसकी पहचान करने में लगी हुई हैं। पूछताछ के लिए कुछ युवकों को हिरासत में लिया है।  

अंबेडकर नगर में पहले भी हुई है आग लगाने की घटना 
मोटरसाइकिलों में आग लगाने की घटनाएं पहले भी सामने आती रहीं हैं। हालांकि एकाध ही मोटरसाइकिल में आग लगाने की सूचनाएं मिली थी। पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में मोटरसाइकिलों में आग लगाई गई है। इससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed