{"_id":"ac7ee3b613f19a1f58f6a43ac8f1a7dd","slug":"young-man-raped-of-of-live-in-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिव-इन में रह रहे युवक ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिव-इन में रह रहे युवक ने किया दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 14 Dec 2014 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में लिव-इन रिलेशन में रह रही एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 29 साल की महिला ने दोस्त पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। उसकी तलाश में छापेमारी जारी है।
पुलिस के मुताबिक सपना (बदला हुआ नाम) अपने परिवार के साथ फरीदाबाद में रहती थी। उसका अपने पति से तलाक हो चुका था। 2013 में नेहरू प्लेस में कोचिंग के दौरान सपना की मुलाकात मनीष से हुई।
विज्ञापन
मनीष गुड़गांव में नौकरी करता था। दोनों के बीच दोस्ती हुई। मनीष ने सपना से शादी का ऑफर किया, जिससे वह मान गई। मनीष के कहने पर सपना उसके पास आकर रहने लगी।
विज्ञापन
आरोप है कि मर्जी के खिलाफ मनीष ने सपना के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता को मारा पीटा भी। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की। दोस्तों की सलाह में अब मामले की शिकायत की गई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।