{"_id":"6a66558173c0cccd05021877","slug":"young-man-on-a-motorcycle-killed-after-being-hit-by-a-tractor-on-nuh-palwal-road-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-114003-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नूंह-पलवल रोड पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नूंह-पलवल रोड पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की गई जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। शनिवार को नूंह-पलवल रोड पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में घायल 20 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पहचान अलदूका गांव निवासी अमित (20) के रूप में हुई है। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
अमित शनिवार को अपनी बाइक से मिंडकौला जा रहा था। इसी दौरान नूंह-पलवल रोड पर उसकी बाइक की एक ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों और परिजनों ने उसे तुरंत उपचार के लिए शहीद हसन खान मेवाती राजकीय मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ पहुंचाया।
मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से उसे पीजीआई रोहतक लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही अमित ने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को पीजीआई रोहतक ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
रविवार को शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया और अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। मृतक के परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में मिले उपचार पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि यदि मेडिकल कॉलेज में समय रहते सही और बेहतर इलाज मिल जाता, तो शायद अमित की जान बचाई जा सकती थी। परिजनों का कहना है कि घायल की हालत गंभीर होने के बावजूद अपेक्षित उपचार नहीं मिला, जिससे उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई। हालांकि, इस संबंध में मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले की जांच कर रहे एएसआई संजय ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।