फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man murdered by suffocating his face with a pillow in Faridabad wife missing

गैर मर्द को पाने के लिए पति को मरवा डाला: बेटियों ने बताया- मां ने पैर पकड़े थे... अंकल ने तकिये से मुंह दबाया

Tue, 03 Dec 2024 04:42 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 03 Dec 2024 04:42 AM IST
सार

एसजीएम नगर स्थित एनआईट-4 में वारदात हुई। मृतक की बेटियों ने बताया, मां ने पापा के पैर पकड़े थे और अंकल ने तकिये से मुंह दबा दिया था। पुलिस को आशंका पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की।

विज्ञापन
Young man murdered by suffocating his face with a pillow in Faridabad wife missing
युवक की हत्या के बाद पत्नी लापता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के एसजीएम नगर इलाके में एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त विजय (40) के रूप में हुई है। वारदात के बाद से विजय की पत्नी अपने प्रेमी संग फरार है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

बातचीत के दौरान विजय की बच्चियों ने बताया है कि उसकी मां ने पिता के पैर पकड़े थे और अंकल तकिया मुंह पर रखकर उस पर बैठ गए। पुलिस आशंका जता रही है कि पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर विजय की हत्या की है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। इनकी तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला विजय परिवार के साथ एनआईटी-4 में बनी झुग्गी में परिवार के साथ रहता था। इसके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चियां हैं। विजय एरिया के सुलभ शौचालय में काम करता था। रविवार देर रात को पुलिस को खबर मिली कि विजय की मौत हो गई।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर मृतक की बच्चियां मिली। उन्होंने बताया कि मम्मी ने अंकल के साथ मिलकर पापा को मारा है। फौरन क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया। मौके से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने तकिया कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि तीन साल पहले ही विजय परिवार के साथ गांव से फरीदाबाद आया था। यहां उसने छोटा-मोटा काम शुरू किया। इस बीच उसकी पत्नी की एक युवक से दोस्ती हो गई। विजय को जब इसका पता चला तो उसने विरोध किया। आशंका है कि इसी वजह से उसकी हत्या की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed