फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man murdered after kidnapping in bulandshahr

यूपी: अपहरण कर युवक की हत्या, वारदात के बाद मांगी 12 लाख की फिरौती

Mon, 14 Jan 2019 12:14 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खुर्जा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खुर्जा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 14 Jan 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
young man murdered after kidnapping in bulandshahr
प्रतीकात्मक तस्वीर
यूपी के बुलंदशहर जिले के खुर्जा के अरनिया थाना क्षेत्र के गांव नयाबांस निवासी राजकुमार (21) पुत्र महीपाल की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। आरोपियों ने हत्या के बाद 12 लाख की फिरौती मांगी। 
विज्ञापन


पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दो लोगों को दबोच कर उनकी निशानदेही पर रविवार शाम शव बरामद कर लिया। राजकुमार संदिग्ध हालात में बृहस्पतिवार को लापता हो गया था। शुक्त्रस्वार शाम राजकुमार के चाचा आनंदपाल के मोबाइल पर दो बार अज्ञात नंबर से कॉल आई। 
विज्ञापन

अपहरणकर्ताओं ने राजकुमार को छोड़ने के बदले में 12 लाख की फिरौती मांगी। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सर्विलांस की मदद से गांव के ही आकाश व जैनेश को हिरासत में लिया और उनकी निशानदेही पर पुलिस ने खेत पर लगे नलकूप से राजकुमार का शव बरामद कर लिया। 


खुर्जा सीओ गोपाल सिंहने बताया कि पकड़े गए दो आरोपियों की निशानदेही पर ही शव मिला है। बृहस्पतिवार को ही राजकुमार की हत्या कर दी गई थी। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed