दोस्त नहीं दरिंदा निकला इंस्टा फ्रेंड: दबाव बनाकर छात्रा को होटल बुलाकर की दरिंदगी, फिर आरोपी का हुआ ये हाल
आरोपी ने युवती को होटल में बुलाया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस बीच कुछ युवक वहां पंहुच गए और आरोपी को धर दबोचा। आरोपी को युवती के परिजनों ने चप्पलों से पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर डीयू की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की आरोपी से दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। मंगलवार को आरोपी ने युवती को होटल में बुलाया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस बीच कुछ युवक वहां पंहुच गए और आरोपी को धर दबोचा। आरोपी को युवती के परिजनों ने चप्पलों से पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान अब्दुल आहद से हुई थी। मंगलवार को आरोपी ने उसे दबाव देकर एक होटल में बुलाया और जबरदस्ती संबंध बनाने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
किसी तरह सूचना पाकर होटल पर कुछ युवक आ गए। ये खुद को बजरंग दल के कार्यकर्ता बता रहे थे। होटल से बाहर आते ही युवकों ने आरोपी को पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया। युवकों ने घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया।
वीडियो में कुछ युवतियां भी युवक को पीटती हुई दिखाई दे रहीं हैं। युवक बीच-बीच में धार्मिक नारे भी लगा रहे हैं। थाना पल्ला प्रभारी ने इंस्पेक्टर योगेश कटारिया ने बताया आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। वीडियो के सवाल पर पुलिस चुप्पी साधे हुए है।