फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man killed with knife after abusing and slapping

Delhi: गाली देने और थप्पड़ मारने पर युवक की चाकू से हत्या, पुलिस ने ई-रिक्शा चालक और दोस्त को किया गिरफ्तार

Tue, 30 Apr 2024 02:09 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 30 Apr 2024 02:09 AM IST
सार

बिंदापुर में गाली देने और थप्पड़ मारने पर ई-रिक्शा चालक ने दोस्त के साथ मिलकर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। सीसीटीवी कैमरे से पहचान कर पुलिस ने आरोपी चालक और दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Young man killed with knife after abusing and slapping
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिंदापुर में गाली देने और थप्पड़ मारने पर ई-रिक्शा चालक ने दोस्त के साथ मिलकर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। सीसीटीवी कैमरे से पहचान कर पुलिस ने आरोपी चालक और दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ई-रिक्शा से टक्कर लगने के बाद युवक ने उन्हें गाली देने के साथ थप्पड़ मार दिया था।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान उत्तम नगर निवासी विनय कुमार और पीयूष के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 24 अप्रैल को राजापुरी के छठ पार्क में एक युवक के अचेत पड़े होने की जानकारी मिली। पुलिस ने जांच पड़ताल में पाया कि युवक के पेट में चाकू का घाव है। पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के फोटो के जरिये उसकी पहचान बिंदापुर निवासी मनोज जोशी (37) के रूप में हुई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस ने पार्क में आने वाले संदिग्ध लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच के दौरान पुलिस ने देखा कि एक ई-रिक्शा पर सवार दो लोग पार्क के पास कुछ देर रुके थे। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक की तलाश शुरू की। आरोपी चालक की पहचान विनय कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में उसने अपराध कबूल कर लिया और बताया कि वारदात को उसके दोस्त पीयूष ने अंजाम दिया है। उसने बताया कि 24 अप्रैल की रात दोनों शराब पीने के बाद ई-रिक्शा से घर जा रहे थे। छठ पार्क के पास गली में ई-रिक्शा से एक व्यक्ति को टक्कर लग गई। टक्कर लगने के बाद उस व्यक्ति ने गाली गलौज शुरू कर दी और दोनों को थप्पड़ मार दिया था। गुस्से में आकर पीयूष ने चाकू उसके पेट में चाकू घोंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed