{"_id":"62656b4b61fee625035351a7","slug":"young-man-had-to-ask-for-security-for-ghudchadhi-ceremony-held-in-presence-of-pac-and-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों का डर: घुड़चढ़ी के लिए युवक को मांगनी पड़ी सुरक्षा, पीएसी और पुलिस की मौजूदगी में हुई रस्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों का डर: घुड़चढ़ी के लिए युवक को मांगनी पड़ी सुरक्षा, पीएसी और पुलिस की मौजूदगी में हुई रस्म
Sun, 24 Apr 2022 08:52 PM IST
प्रशांत कुमार
एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 24 Apr 2022 08:52 PM IST
सार
पीएसी और पुलिस फोर्स के बीच गांव में दलित युवक की घुड़चढ़ी का कार्यक्रम हुआ। युवक ने पुलिस से घुड़चढ़ी के लिए अनुमति मांगी थी। कहा था कि डर है कि इलाके के दबंग शादी की रस्मों में उत्पात मचा सकते हैं।
विज्ञापन
घुड़चढ़ी की रस्म
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दबंगों के डर से बुलंदशहर में एक दुल्हे को घुड़चढ़ी का कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा लेनी पड़ी। उसने पुलिस से सुरक्षा मांगी थी। जिसमें बताया था कि वह दलित समाज से ताल्लुक रखता है। उसकी शादी 25 अप्रैल को होनी है। डर है कि इलाके के दबंग शादी की रस्मों में उत्पात मचा सकते हैं।
विज्ञापन
युवक की गुहार पर पीएसी और पुलिस फोर्स के बीच गांव में घुड़चढ़ी का कार्यक्रम हुआ। एएसआई विनय कुमार सिंह ने बताया कि युवक ने पुलिस से घुड़चढ़ी के लिए अनुमति मांगी थी। हमने एहतियात के तौर पर फोर्स लगाई है। घुड़चढ़ी का कार्यक्रम शांति पूर्ण तरह से संपन्न हुआ।
विज्ञापन