फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man from Nangloi will work with hands of 61 year old woman in Delhi

विज्ञान का चमत्कार: 45 साल का युवक अब 61 साल की बुजुर्ग महिला के हाथ से करेगा काम, हादसे में गवां दिए थे अंग

Sun, 21 Jan 2024 10:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 21 Jan 2024 10:27 PM IST
सार

डॉक्टर निखिल झुनझुनवाला सहित अन्य डॉक्टरों के साथ मिलकर करीब 12 घंटे की सर्जरी के बाद युवक के शरीर में महिला के हाथ जोड़े गए। सर्जरी के बाद युवक के हाथ में सुधार हो रहा है।

विज्ञापन
Young man from Nangloi will work with hands of 61 year old woman in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के नांगलोई में रहने वाला युवक अब 61 साल की बुजुर्ग महिला के हाथ से काम करेगा। युवक ने एक ट्रेन हादसे में अपने दोनों हाथ गवां दिए थे। लंबे समय के बाद दिल्ली के एक निजी अस्पताल में 61 वर्षीय ब्रेन डेड महिला के दोनों हाथ इस 45 साल के युवक में प्रत्यारोपित किए गए हैं। इस बारे में अस्पताल के प्लास्टिक सर्जरी के चेयरमैन डाॅ. महेश मंगल ने बताया कि डॉक्टर निखिल झुनझुनवाला सहित अन्य डॉक्टरों के साथ मिलकर करीब 12 घंटे की सर्जरी के बाद युवक के शरीर में महिला के हाथ जोड़े गए। सर्जरी के बाद युवक के हाथ में सुधार हो रहा है। उसमें खून का प्रवाह भी धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि साल 2020 में पीड़ित युवक के दोनों हाथ कट गए थे। एक हाथ कोहनी से और दूसरा हाथ कोहनी से थोड़ा नीचे से कट गया था। अस्पताल में ही एक बुजुर्ग ने परिजनों की सहमति से अंगदान किया। प्रशासन के अनुसार, दिल्ली की रहने वाली बुजुर्ग महिला ब्रेन हेमरेज के कारण अस्पताल में भर्ती की गई थीं। इलाज के दौरान वह ब्रेन डेड हो गईं। इसके बाद स्वजनों ने अंगदान का फैसला किया। डॉक्टर महेश मंगल ने कहा कि दोनों हाथों को प्रत्यारोपित करना चुनौतीपूर्ण था। दान में मिले गए हाथ को डोनर के कोहनी के ऊपर से निकाला गया और उसे युवक को जोड़ दिया गया। इस दौरान हाथ की नसों, धमनियों व हड्डियों को बारी-बारी से जोड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed